फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करना चाहते हैं तेजस में सफर तो अभी ऑनलाइन टिकट करें बुक, एक हजार रुपये में दिल्ली 320 में लखनऊ

Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tejas Express India's first private train will operate from October 4
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को चलाने वाली आईआरसीटीसी ने ट्रेन का किराया तय कर दिया है। चार अक्तूबर को यह ट्रेन स्पेशल बनकर चलेगी। पांच से नियमित होगी। इस ट्रेन से कानपुर से नई दिल्ली चेयरकार का किराया 1000 रुपये, एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2015 रुपये है।


 
Tejas Express India's first private train will operate from October 4
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कानपुर से लखनऊ जाने का चेयरकार किराया 320 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 630 रुपये होगा। चेयरकार में केटरिंग चार्ज 185 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास में 245 रुपये जुड़ा है। इसे अलग से नहीं देना है।

 
Tejas Express India's first private train will operate from October 4
तेजस एक्सप्रेस में लगी आरामदायक सीटें - फोटो : amar ujala
नौ चेयरकार, एक एक्जीक्यूटिव क्लास
तेजस एक्सप्रेस में 12 कोच होंगे। इसमें नौ कोच एसी चेयरकार, एक एसी एक्जीक्यूटिव क्लास और दो पॉवर कार होंगी। यह ट्रेन चार अक्तूबर को स्पेशल ट्रेन बनकर चलेगी। लखनऊ से चलने वाली स्पेशल तेजस (00501) सुबह साढ़े नौ बजे छूटेगी, 10:40 बजे सेंट्रल आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। गाजियाबाद में दोपहर 3:03 बजे पहुंचकर दो मिनट रुकेगी। शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tejas Express India's first private train will operate from October 4
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
यह है नियमित ट्रेन का टाइम
पांच अक्तूबर से यह ट्रेन (82501) लखनऊ जंक्शन (चारबाग छोटी लाइन का स्टेशन) से सुबह 6:10 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल 7:20 बजे आएगी और 7:25 पर छूटेगी। गाजियाबाद 11:45 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी और नई दिल्ली दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में तेजस एक्सप्रेस (82502) नई दिल्ली से दोपहर 3:35 बजे चलेगी। गाजियाबाद में शाम 4:09 बजे पहुंचेगी 4:11 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल पर 8:35 बजे आएगी और 8:40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ जंक्शन पर ट्रेन 10:05 बजे पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन
Tejas Express India's first private train will operate from October 4
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
चेयरकार में शताब्दी के किराये से मामूली अंतर
प्राइवेट ट्रेन होने के बाद भी चेयरकार श्रेणी में इस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से बहुत ज्यादा नहीं है। शताब्दी से कानपुर से दिल्ली जाने का चेयरकार का किराया 900 और एक्जीक्यूटिव क्लास का 1605 रुपये है। लखनऊ तक चेयरकार से 310 और एक्जीक्यूटिव क्लास में 640 रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed