{"_id":"61c6bcce7f02ba2a8e76da96","slug":"tax-raid-after-kanpur-search-started-at-piyush-jain-s-kannauj-hideout-crores-of-rupees-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खजाने पर रेड: कानपुर के बाद पीयूष जैन के कन्नौज ठिकाने पर शुरू हुई तलाशी, गत्तों में मिले करोड़ों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजाने पर रेड: कानपुर के बाद पीयूष जैन के कन्नौज ठिकाने पर शुरू हुई तलाशी, गत्तों में मिले करोड़ों रुपये
Sat, 25 Dec 2021 12:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Tax Raid: कानपुर के बाद कन्नौज के ठिकानों पर शुरु हुई छापेमारी
- फोटो : amar ujala
इत्र और कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के बेटे को लेकर जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय गुजरात (डीजीजीआई) की टीम कानपुर के बाद कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला पहुंची। यहां इत्र व कंपाउंड कारोबारियों के घर छापेमारी पूरी रात चली। जांच का केंद्र पीयूष जैन का घर रहा। शनिवार सुबह कानपुर से छह सदस्यों की एक टीम पांच-छह बैग के साथ पहुंची है। माना जा रहा है कि उनके बैग में रुपये गिनने की मशीन हो सकती है। देर रात तक रानू मिश्रा और फिर पूरी रात पीयूष जैन के घर पर कार्रवाई चलती रही। बताया गया कि पीयूष जैन के घर से अभी तक नौ ड्रम संडल तेल, दो हजार रुपये वाले नोट का एक बड़ा गत्ता (करीब साढ़े चार करोड़ रुपये), दस रुपये के पुराने नोट की गड्डियां करीब डेढ़ लाख रुपये, करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, एक झोला चाबी (करीब तीन सौ से चार सौ चाबी) मिली है।
कन्नौज में घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर से कन्नौज पहुंची टीम
टीम ने करीब 25 से 30 ताले टूटे हैं। कई दर्जन अलमारियां व तिजोरी तोड़ी गई हैं। कटर से काटी गई हैं। कुछ जगह दीवारें तोड़ने की बात भी सामने आई है। दो गवाह सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव व अमित मिश्रा (पीयूष जैन के परिचित) देर रात अनुमति लेकर चले गए थे। भोर में कानपुर से एक टीम के आने के बाद फिर से छानबीन तेज हो गई है। चर्चा है कि टीम कानपुर से पीयूष जैन को लेकर आई है।

पीयूष के कन्नौज ठिकाने पर पहुंची जीएसटी की टीम
- फोटो : amar ujala
पीयूष के भाई के घर की टीम ने ली तलाशी
छिपट्टी मोहल्ले में कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन और उनके भाई अमरीष जैन का संयुक्त आवास है। टीम कानपुर से यहां पीयूष जैन के बेटे प्रियांश जैन और अमरीश जैन के बेटे मोलू को लेकर पहुंची थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह और जलालपुर निवासी अमित मिश्रा को भी साथ लेकर टीम घर में दाखिल हुई। पूरे घर में तलाशी ली।

gst raid
- फोटो : amar ujala
टीम ने ताला काटकर निकाले रुपये
कुछ अलमारियों की चाबी न मिलने पर टीम ने कटर से ताला काटकर रुपये और कागजात बरामद किए। इस दौरान कुछ सबूत मिलने पर टीम ने होरी मोहल्ले में रहने वाले कंपाउंड और इत्र कारोबारी रानू मिश्रा के घर पर भी छापा मारा। दोनों कारोबारी कई राज्यों और विदेशों में कंपाउंड व इत्र की सप्लाई करते हैं। कारोबारियों के कार्यालय, गोदामों और घरों में छापा मारने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पीयूष के कानपुर के ठिकाने पर मिले 179 करोड़
डीजीजीआई की टीम 40 घंटे से पीयूष जैन के ठिकानों पर डेरा जमाए है। देररात तक 179 करोड़ से अधिक की नकदी गिनी जा चुकी थी। नोटों की गिनती में 30 से अधिक कर्मचारी, 13 मशीनें लगाई गई हैं। अभीतक गिनी जा चुकी रकम 80 बक्सों में भरकर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भिजवाई गई है।