फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को 'स्वामी' ने दिखाया आईना, कह दी ये बड़ी बात

Mon, 14 May 2018 09:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 May 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said this about leaders who speaks against party line
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
श्रम विभाग की ओर से यूपी के हरदोई जिले में रविवार को बिलग्राम चुंगी में राजकीय कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित पंजीकरण और प्रमाण पत्र वितरण कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम मंत्री उप्र स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद ने कहा कि श्रमिक विकास की नींव हैं। इनकी उपेक्षा प्रदेश और केंद्र सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान 748 लाभार्थियों को 42 लाख रुपये के अनुदान प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान स्वामी प्रसाद ने पार्टी के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को लेकर भी टिप्पणी की। आगे पढ़ें...



 
Swami Prasad Maurya said this about leaders who speaks against party line
स्वामी प्रसाद मौर्य
उन्होंने श्रमिकों से कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण जरूरी है। सरकार पंजीकृत श्रमिकों को मकान बनाने के लिए एक लाख, शौचालय के लिए 12 हजार रुपये देती है। किसी श्रमिक की मृत्यु पर पांच लाख, पूर्ण अंगभंग होने पर तीन लाख, अंाशिक अंगभंग होने पर दो लाख, साधारण बीमारी पर तीन हजार रुपये दिए जाते हैं।


 
Swami Prasad Maurya said this about leaders who speaks against party line
स्वामी प्रसाद मौर्य
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील, ब्लाक के अलावा कस्बों के मुख्य लेबर अड्डों पर महीने में दो बार कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि जनपद में श्रम विभाग के अधिकारियों ने सराहनीय कार्य करने के साथ काफी श्रमिकों का पंजीकरण किया है। सीडीओ आनंद कुमार ने कहा कि श्रमिक सहयोगियों को भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उप श्रमायुक्त लखनऊ एसपी शुक्ला ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सहायक श्रमायुक्त किरन मिश्रा ने योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री एवं सांसद ने चिकित्सा सहायता, बालिका मदद, शिशु हित व मातृत्व हित, संत रविदास शिक्षा, स्थानीय निर्माण के 748 लाभार्थियों को 42 लाख रुपये के अनुदान प्रमाण पत्र प्रदान किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said this about leaders who speaks against party line
स्वामी प्रसाद मौर्य
श्रमिक इसका लाभ लें
गंभीर बीमारी होने पर 10 से 15 लाख, मेधावी छात्रों को कक्षा पांच से उच्च शिक्षा तक चार हजार से 22 हजार तक छात्रवृत्ति, पुत्र पैदा होने पर 12 हजार, पुत्री पैदा होने पर 15 हजार रुपये देने के साथ ही श्रमिकों को प्रदेश सरकार की ओर से मातृत्व व शिशु हित लाभ, निर्माण कामगार बालिका मदद, संत रविदास शिक्षा सहायता, मेधावी छात्र पुरस्कार, आवासीय विद्यालय, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन, कन्या विवाह सहायता, निर्माण श्रमिक भोजन सहायता, सौर ऊर्जा सहायता आदि का लाभ दिया जाता है। 

 
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said this about leaders who speaks against party line
श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित करते श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग 
कार्यक्रम के बाद महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्ञापन दिया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, प्रति माह 15 हजार रुपये दिलाने, मानदेय सीधे खातों में भेजने की मांग की। इस मौके पर सरला तिवारी, सुमन सिंह, रेनू सिंह, कुंती देवी, सुनीला, कमलेश्वरी, सुनीता दीक्षित, आशा सिंह आदि मौजूद रहे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed