{"_id":"5babd149867a557fff730d16","slug":"surendra-kumar-das-suicide-case-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः पुलिस की उम्मीद 'वो 7 लाइन लेटर', जिक्र था एक महिला मित्र का, अबतक ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः पुलिस की उम्मीद 'वो 7 लाइन लेटर', जिक्र था एक महिला मित्र का, अबतक ये सब
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर: आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की आत्महत्या के मामले में उनके सास-ससुर द्वारा मां, बहन, भाई, भाभी पर ही आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच और तेज कर दी है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं। एक टीम लखनऊ जाकर उनके परिजनों से पूछताछ करेगी। दूसरी टीम सहारनपुर में और तीसरी टीम दिल्ली में रहने वाले आईपीएस के दोस्तों से पूछताछ करेगी। आईपीएस दास ने अपने सुसाइड नोट मेें एक महिला मित्र का जिक्र भी किया था। पुलिस को उम्मीद है कि इस महिला दोस्त से अहम जानकारी हाथ लग सकती है।
Trending Videos
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
नौ सितंबर को आईपीएस की आत्महत्या के बाद बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास ने उनकी पत्नी डॉ. रवीना को जिम्मेदार मानते हुए एसएसपी से लेकर डीजीपी तक से मांग की थी कि मामले की जांच कराई जाए। सोमवार को ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास डॉ. रीता सिंह ने प्रेसवार्ता कर अपने दामाद (आईपीएस) के परिजनों पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कहा था इसी वजह से आईपीएस ने आत्महत्या कर ली थी।
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चला है। इसके चलते अब तीन टीमें बनाई गई हैं, जो उनके दोस्तों और परिजनों से पूछताछ करेंगी। आईपीएस ने महिला मित्र से फोन पर कहा था कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा भी है कि वह चाहे तो दोस्त से पूछ सकती है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि आईपीएस ने परेशानी के कारणों का दोस्त से जिक्र भी किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की हालत गंभीर
सील कमरे को खोलकर खंगाला जाएगा
अब पुलिस दोबारा सील किए गए कमरे में छानबीन करेगी। गुरुवार को एसपी पश्चिम की मौजूदगी में कमरे को खोलकर खंगाला जाएगा।
जानिए क्या है आईपीएस सुरेंद्र दास के '7 लाइन सुसाइड लेटर' की कहानी, पत्र में खोले थे 'दिल के कई राज'
IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः 'ससुर के आरोप और दावे', ई-मेल में 'बर्तन से लेकर बाथरूम तक' बहुत कुछ
अब पुलिस दोबारा सील किए गए कमरे में छानबीन करेगी। गुरुवार को एसपी पश्चिम की मौजूदगी में कमरे को खोलकर खंगाला जाएगा।
जानिए क्या है आईपीएस सुरेंद्र दास के '7 लाइन सुसाइड लेटर' की कहानी, पत्र में खोले थे 'दिल के कई राज'
IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः 'ससुर के आरोप और दावे', ई-मेल में 'बर्तन से लेकर बाथरूम तक' बहुत कुछ