फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉन मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी 5 दिन से भूखा, सेंट्रल जेल प्रशासन के होश उड़े

Wed, 01 Aug 2018 09:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Sunil Rathi murderer of Don Munna Bajrangi hunger for five days in jail
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
डॉन मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी फर्रुखाबाद की सेंट्रल जेल में 5 दिन से भूखा है। इस वजह से जेल प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, इसमें माफिया सुनील राठी को आरोपी बनाया गया। शासन ने सुनील राठी को बागपत जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया। सुनील के आने के बाद जेल प्रशासन ने उसकी मुलाकात पर रोक लगा दी। कई दिनों बाद जेल प्रशासन ने सुनील के परिवार वालों की मुलाकात कराई।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-उसे जेल के अंदर हो रही ये परेशानियां...
Sunil Rathi murderer of Don Munna Bajrangi hunger for five days in jail
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
सुनील को बागपत जैसी सुविधा न मिल पाने से उसे जेल के अंदर परेशानी होने लगी। यहां पर उसे हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया। चटाई पर ही सोना पड़ रहा है। उसके ऊपर जेल प्रशासन की कड़ी नजर है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इस वजह से सुनील ने कर दी भूख हड़ताल...
Sunil Rathi murderer of Don Munna Bajrangi hunger for five days in jail
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
जेल सूत्रों की मानें तो सुविधाओं की मांग के लिए सुनील राठी ने भूख हड़ताल कर दी है। उसने पांच दिन से खाना नहीं खाया। केवल पानी पी रहा है। जेल प्रशासन से सेल में लेटने को राठी अपने लिए तख्त और कमोड की व्यवस्था कराने की मांग कर रहा है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सीने में दर्द होने की शिकायत करता है राठी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Rathi murderer of Don Munna Bajrangi hunger for five days in jail
सुनील राठी की पुरानी तस्वीर
जेल प्रशासन ने इसके लिए उसे साफ मना कर दिया। सुनील ने अपनी तबियत को भी खराब बताया। इससे पहले भी वह कभी पैर में तो कभी सीने में दर्द होने की शिकायत करता रहता है। उधर, जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सुनील भूख हड़ताल पर नहीं है। दबाव बनाने के लिए यह सब बातें सामने आ रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed