{"_id":"5bfb7baabdec22414d54ff7a","slug":"student-committed-suicide-in-polytechnic-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर पॉलिटेक्निक में रैगिंग, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल के छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर पॉलिटेक्निक में रैगिंग, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल के छात्र ने की खुदकुशी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:28 AM IST
सार
- रविवार शाम हुई थी जूनियर व सीनियर छात्रों में मारपीट, रैगिंग का आरोप
- सहपाठियों की राय अलग-अलग
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक में छात्र ने की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के जीटी रोड नवाबगंज स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में रविवार रात मैकेनिकल ऑटोमोबाइल के छात्र अभिषेक शर्मा का शव हॉस्टल के बाथरूम में रस्सी से सहारे फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
अभिषेक के कुछ साथियों का आरोप है कि शाम को सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा था और रैगिंग की थी। इसी डर से अभिषेक ने यह कदम उठाया है। वहीं पॉलीटेक्निक प्रशासन डिप्रेशन को आत्महत्या का कारण बता रहा है।
विज्ञापन
देवरिया निवासी मुन्ना शर्मा का बेटा अभिषेक (18) राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विश्वेश्वरैया हॉस्टल के कमरा नंबर-107 में रहता था। शाम को अभिषेक रूम पार्टनर से बताकर बाथरूम गया।
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक
काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकलने पर रूम पार्टनर ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अभिषेक फांसी पर लटकता मिला। फंदे से उतार कर उसे हैलट ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्र अभिषेक शर्मा के सुसाइड करने के मामले में एक सहपाठी ने बताया कि अभिषेक पढ़ाई में काफी तेज था। वह पढ़ाई को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करता था। वह साथियों के साथ परिसर के बाहर घूमने भी नहीं जाता था।
सोमवार को उसका फिजिक्स का प्रैक्टिकल था। इसलिए वह कमरे में बैठकर प्रैक्टिकल की तैयारी कर रहा था। वहीं अभिषेक के कुछ साथियों का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।