{"_id":"5b06f8764f1c1b886e8b46cd","slug":"stf-leaves-brother-of-seema-parihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब कांडः एसटीएफ ने सीमा परिहार के भाई को छोड़ा, पूर्व दस्यु सुंदरी ने दे डाली थी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांडः एसटीएफ ने सीमा परिहार के भाई को छोड़ा, पूर्व दस्यु सुंदरी ने दे डाली थी ये चेतावनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 25 May 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
भाई के साथ सीमा परिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड के मामले में पुलिस सीमा परिहार के भाई रामवीर परिहार को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर ले गयी थी। जांच पड़ताल के बाद आखिरकार एसटीएफ ने पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई को दिबियापुर लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बकौल सीमा परिहार, एसटीएफ कहकर गई है कि दोबारा भी जांच के लिए उनके भाई को बुलाया जा सकता है।
सीमा परिहार
- फोटो : अमर उजाला
सीमा परिहार के मुताबिक बुधवार की रात लगभग 1 बजे तीन बाइकों से पुलिस कर्मी उनके घर पर आए। उन्होंने बताया कि कानपुर से एसटीएफ उनके भाई को लेकर आई है। उन्हें अपने सुपुर्दगी में ले लें। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ दिबियापुर थाने पहुंची और भाई रामवीर को अपने साथ ले आई।
भाई के साथ सीमा परिहार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम तक रामवीर का कोई सुराग न लगने के कारण सीमा परिहार ने दोबारा बीहड़ का रुख करने की चेतावनी दे डाली थी। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा परिहार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि एसटीएफ उनसे उनकी बहन के बेटे छोटे के बारे में जानकारी मांग रही थी। एसटीएफ ने कहा है कि वह रामवीर को कभी भी बुला सकते हैं। एसटीएफ ने सभी सातों फोन भी उन्हें लौटा दिए हैं। बता दें कि कानपुर व कानपुर देहात में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में सीमा परिहार की बहन के बेटे छोटे का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।