यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक बेटी ने अपने मां-बाप पर जो आरोप लगाए उनको सुनकर हर कोई दंग रह गया। बेटी ने कहा कि पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। सौतेला पिता उस पर बुरी नियत रखता था। मां ने अपने दूसरे पति को खुशी करने के लिए नशीली गोली खिलाकर उसके साथ हम बिस्तर कर दिया। इतना ही नहीं...
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि पिता की मौत के बाद मां ने दूसरे व्यक्ति से शादी रचा ली। सौतेला पिता उस पर बुरी नियत रखता था।
उसके कहने पर मां उसे घर में बंधक बनाकर रखती थी और पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। पैसों के लालच में मां और सौतेले पिता ने उसको सात आठ लोगों के हाथ बेच दिया। आखिर में मौका मिलने पर वह जान बचाकर व्यक्ति के पास से भाग कर चली आई। उसने मां और सौतेले पिता से खुद को जान का खतरा बताया और माता पिता पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
डीएम के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर उसकी मां और सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर सौतेले पिता पर दुष्कर्म और मां पर सहयोग करने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया है।