फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 महाविद्याओं का पूजन 13 से, तंत्र सिद्धि के लिए सुबह 7:10 बजे कलश स्थापना का मुहूर्त

Sun, 08 Jul 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Special Muhurt for Tantra Mantra Siddhi
डेमो पिक
तंत्र सिद्धि करने वालों के लिए आषाढ़ में पड़ने वाले गुप्त नवरात्र 13 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। 21 जुलाई तक चलने वाले नवरात्र में दस महाविद्या का पूजन होगा। हालांकि यह नवरात्र आम जनमानस के लिए नहीं होते हैं। यह नवरात्र  तंत्र सिद्धि करने वालों के लिए उपयुक्त होते हैं।

 
Special Muhurt for Tantra Mantra Siddhi
डेमो पिक
पंडित डॉ. आदित्य पांडेय ने बताया कि हर साल दो सार्वजनिक और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। सार्वजनिक नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। वहीं गुप्त नवरात्र में दस महाविद्या का पूजन होता है। तंत्र साधना में गुप्त नवरात्र का अधिक महत्व होता है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुप्त नवरात्र माघ शुक्ल की परेवा यानी पांच फरवरी 2019 को पड़ेंगे।
 
Special Muhurt for Tantra Mantra Siddhi
डेमो पिक
इन विद्याओं का होता है पूजन
मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां भैरवी, मां छिन्नमस्ता
मां धूमावति, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला का पूजन होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Special Muhurt for Tantra Mantra Siddhi
डेमो पिक
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
डॉ. पांडेय ने बताया कि आषाढ़ में पड़ने के कारण इनको आषाढ़ी नवरात्र भी कहते हैं। इसमें पूजन का विधान अलग होता है। मां की तांत्रिक शक्तियों को जागृत करने के लिए ये सबसे शुभ मुहूर्त होता है। इस पूजन में कलश स्थापना की जाती है। स्थापना का समय सुबह 7:10 बजे से 8.51 बजे तक का है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed