फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल के घर रात में इस तरह से मनता रहा जश्न, तस्वीरें

Wed, 14 Sep 2016 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
SP state president Shivpal said the government will make full majority in UP again
शिवपाल सिंह यादव के घर के बाहर देर रात उनके स्वागत के लिये जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिन भर हुए राजनीतिक उलटफेर के बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने छोटे भाई शिवपाल यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सैफई में उनके समर्थकों ने ढोल और नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। 


वहीं, बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाकी सभी पार्टियां बहुत पीछे हैं। समाजवादी पार्टी आज भी जन-जन में लोकप्रिय है। 
SP state president Shivpal said the government will make full majority in UP again
अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘संगठन का काम पूरे कर्तव्यों के साथ करूंगा। नेता जी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पालन करूंगा। 2017 में हम सब मिल कर काम करेंगे और एक बार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे।’

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शिवपाल सिंह यादव

SP state president Shivpal said the government will make full majority in UP again
अपने चहेते नेता का स्वागत करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश नेताजी मुलायम सिंह यादव और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने उत्साह के साथ किया शिवपाल का स्वागत

SP state president Shivpal said the government will make full majority in UP again
समर्थकों के बीच में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जोश में अपना होश न खोएं। समाजवादी पार्टी टॉप पर है। बाकी सभी पार्टियां यूपी में बस केवल 2 और 3 नंबर की लड़ाई लड़ेंगी। प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल बोले कि सरकार में रहेंगे या नहीं इसका फैसला नेता जी से बात करके ही लेंगे। समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास जारी रहेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed