{"_id":"5ca5f782bdec2214367b81cf","slug":"sp-leader-targets-naresh-agrawal-on-akhilesh-yadav-statement-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सियासी संग्रामः नरेश के बयान के बाद मचा घमासान, अंशुल ने अग्रवाल के चरित्र पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी संग्रामः नरेश के बयान के बाद मचा घमासान, अंशुल ने अग्रवाल के चरित्र पर उठाया सवाल
Thu, 04 Apr 2019 06:59 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांसद अंशुल वर्मा ने नरेश अग्रवाल के चरित्र पर उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन पर नरेश अग्रवाल के बयानों के बाद हरदोई जिले की सियासत में भूचाल मच चुका है। यह सियासी आग क्या रुख अख्तियार करेगी अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तो तय है कि ये भूचाल अभी और तेज होने वाला है जोकि देश की सियासत में भी हलचल मचा सकता है।
सांसद अंशुल वर्मा ने नरेश अग्रवाल के चरित्र पर उठाए सवाल
हरदोई जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित सपा-बसपा नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल निशाने पर रहे। जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग से भेजे गए प्रेक्षक पर भी नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए। सदर सांसद अंशुल वर्मा ने तो नरेश अग्रवाल के चरित्र पर सवाल उठाते हुए एक समाचार चैनल की पुरानी क्लिप भी पत्रकारों के सामने चलाई।
सांसद अंशुल वर्मा ने नरेश अग्रवाल के चरित्र पर उठाए सवाल
अंशुल वर्मा ने कहा कि जनपद में चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं हो रहा है। आचार संहिता का उल्लेख करते हुए सदर सांसद ने कहा कि धार्मिक परिसर में राजनीतिक आयोजन न करने, जातिगत और व्यक्तिगत टिप्पणी न करने के स्पष्ट निर्देश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि एक अप्रैल को श्रवण देवी मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन की इजाजत आखिर कैसे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अंशुल वर्मा ने नरेश अग्रवाल के चरित्र पर उठाए सवाल
उन्होंने बुधवार को शाहाबाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम का समय बढ़ाने को लेकर भी आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि शाहाबाद में कार्यक्रम की अनुमति पांच बजे तक ही थी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री को देर हुई तो मंच से ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक कॉपी से पन्ना फाड़ कर समय बढ़ाने की अनुमति को प्रार्थनापत्र लिखा और इसे आनन-फानन में ही कार्रवाई पूरी कर स्वीकृत कर लिया गया। अंशुल वर्मा ने सवाल उठाया कि प्रशासन क्या यह सुविधाएं सिर्फ भाजपा को देगा या अन्य प्रत्याशियों को भी।
विज्ञापन
सांसद अंशुल वर्मा ने नरेश अग्रवाल के चरित्र पर उठाए सवाल
नरेश अग्रवाल पर निशाना साधते हुए अंशुल वर्मा ने उनके चरित्र पर आरोप लगाते हुए एक पुरानी क्लिप भी पत्रकारों को दिखाई। सपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने एक अप्रैल को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में गठबंधन को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है।