फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरदोई: सपा नेता की 4.6 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Wed, 14 Oct 2020 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Oct 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
SP leader's assets worth Rs 4.6 crore seized
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में गैंगस्टर के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव की चार करोड़ 60 लाख रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति बुधवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क कर ली।
SP leader's assets worth Rs 4.6 crore seized
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति कुर्क किए जाने से पहले पूरे गांव में मुनादी भी कराई गई। ग्राम उमरौली जैदपुर के मजरा बरगदापुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरे यादव सपा का जिला महासचिव है। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है।
SP leader's assets worth Rs 4.6 crore seized
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में उसकी पत्नी अनीता यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। वीरे के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स के संयुक्त निर्देश पर वीरे और उसके भाई राम सागर यादव की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
SP leader's assets worth Rs 4.6 crore seized
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कपिल देव सिंह, एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा आदि के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई। मुनादी के बीच ही राजस्वकर्मियों ने दोनों भाइयों की चार करोड़ साठ लाख रुपये की संपत्ति पर सरकारी ताला लगा दिया।
विज्ञापन
SP leader's assets worth Rs 4.6 crore seized
सपा नेता की संपत्तियां कुर्क की गईं - फोटो : अमर उजाला
तीन मकान, 19 दुकानें, 1 स्कूल और 23 अन्य संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस दौरान हरपालपुर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव, लोनार कोतवाल सुरेंद्र कुमार सोनकर, अरवल थानाध्यक्ष ओपी सिंह भी मौजूद रहे। वीरे की बेटी संध्या यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पिता व परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। संध्या ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत कार्रवाई की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed