फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा छाेड़ सपा में शामिल हुआ ये करोड़पति प्रत्याशी, इन चीजों में बड़े-बड़े रईसों को दे रहा मात

Thu, 11 Apr 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
sp candidates assets in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, श्यामाचरण गुप्ता, पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 का टिकट फाइनल न होने पर भाजपा से सपा में शामिल हुए उद्योगपति श्यामाचरण गुप्त करोड़पति प्रत्याशी हैं। उनके पास नकदी लाखों में है तो अन्य संपत्तियां करोड़ों में हैं। पांच वर्षों से प्रयागराज से सांसद और बीड़ी सहित कई उद्योगों के स्वामी गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त अपने पास नगद सिर्फ 3.46 लाख रुपये रखते हैं।


 

sp candidates assets in lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
उन पर कोई कर्ज या टैक्स बकाया नहीं है। बीते वर्ष 2017-18 में सात करोड़ 72 लाख से ज्यादा आयकर जमा किया है। कोई अपराधिक मामला नहीं है। शैक्षिक योग्यता एलएलबी है। हालांकि उनकी चल और अचल संपत्तियां 53 करोड़ से भी ज्यादा की हैं।

 
sp candidates assets in lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता
बुधवार को नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन आयोग के समक्ष निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र सहित दाखिल किए अभिलेखों में उन्होंने बताया है कि उनके पास 3, 46,034 रुपये और पत्नी जमनोत्री के पास 92,250 नगद हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sp candidates assets in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, श्यामाचरण गुप्ता, पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
बैंक खातों में उनका एक करोड़ 78 हजार रुपये और उनकी पत्नी के खाते में उनतालीस लाख चौबीस हजार रुपये जमा हैं। कंपनियों में शेयर आदि 25,60,04,901 रुपये और उनकी पत्नी के 8,22,98,126 रुपये जमा हैं। बीमा और बचत आदि में श्री गुप्त ने 2,99,997 रुपये लगाए हैं।

 
विज्ञापन
sp candidates assets in lok sabha elections 2019
श्यामाचरण गुप्ता, अखिलेश यादव
फर्म या व्यक्ति को दिए गए कर्ज/रकम में उन्होंने 5,21,98,014 रुपये दर्शाए हैं। प्रत्याशी/सांसद श्री गुप्त के पास 2,59,185 रुपये का वाहन और 35,79,910 रुपये के जेवरात हैं। 9,79,434 रुपये की अन्य संपत्तियां हैं। कुल मिलाकर यह सब 33,15,20,133 रुपये की है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed