{"_id":"5cadf758bdec22142047577d","slug":"son-murdered-his-mother-for-money-in-mahoba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां का हत्याराः चंद रुपयों के खातिर बेरहमी से जननी को उतारा मौत के घाट, उगली उस रात की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का हत्याराः चंद रुपयों के खातिर बेरहमी से जननी को उतारा मौत के घाट, उगली उस रात की कहानी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के महोबा जिले में पांच दिन पहले महिला की हत्या कर लूटपाट किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका का छोटा पुत्र ही हत्यारा निकला। जुएं में रुपये हारने पर घर से पैसे चोरी करते समय मां ने उसे पकड़ लिया था। इससे बौखलाए बेटे ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नगदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस व स्वाट टीम को 10 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया।
2 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली चरखारी की ग्राम सुदामापुरी निवासी प्रकाश रानी पत्नी कामता प्रसाद अहिरवार चार अप्रैल की रात घर में अकेली थीं। तभी रात के समय उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी और नगदी व जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस को मृतका के पुत्र पर शक था।
3 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी स्वामीनाथ ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे और स्वाट टीम प्रभारी सतीषचंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टीमें खुलासे में जुट गईं। विवेचना के दौरान मृतका के छोटे पुत्र दयाशंकर का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को मृतका के छोटे पुत्र दयाशंकर को गांव से ही तालाब के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बताया कि वह जुएं में पैसे हार गया था। घर में मां अकेली थी जबकि पिता खेत पर गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
रात में उसने बेची गई फसल की रकम चोरी करने का प्रयास किया। मां के जागने और विरोध करने पर छीना-झपटी हुई। इस दौरान धारदार हथियार से उसने अपनी मां पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।