फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा पर भारी पड़ सकते हैं भैरो, 17 अप्रैल को कहेंगे मन की बात, इन बातों से हलचल हुई तेज

Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Apr 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
MP Bhairon Prasad's statement lok sabha election 2019
भैरौ प्रसाद मिश्र 17 अप्रैल को कहेंगे अपने मन की बात
टिकट कटने से खफा भाजपा सांसद भैरौं प्रसाद मिश्र पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के बाद अब अपने मन की बात 17 अप्रैल को कहेंगे। कहा कि अभी वह न कहीं गए हैं न सोचा है। हालांकि उन्होंने नामांकन पत्र आदि खरीदने के भी संकेत दिए। दो टूक शब्दों में कहा कि उनका टिकट कटने से पार्टी को बहुत बड़ी हानि होगी। यह सीट गठबंधन को जा रही है।
MP Bhairon Prasad's statement lok sabha election 2019
भैरौ प्रसाद मिश्र 17 अप्रैल को कहेंगे अपने मन की बात
बुधवार को बांदा जिले में इंदिरा नगर स्थित अपने आवास पर सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी जी को अगर प्रधानमंत्री बनाना है तो पार्टी हाईकमान को एक-एक सीट देखनी होगी। उन्होंने कहा कि उनका टिकट कटने से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है।
MP Bhairon Prasad's statement lok sabha election 2019
भैरौ प्रसाद मिश्र 17 अप्रैल को कहेंगे अपने मन की बात
कहा कि यह जनता के साथ अन्याय है। कहा कि उनकी आदत किसी का चिट्ठा खोलने की नहीं है। सबको पता है कि ददुआ को संरक्षण देने में किस पर केस चला? सांसद ने कहा कि वह कहीं जाने वाले नहीं है न ही किसी दल से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Bhairon Prasad's statement lok sabha election 2019
भैरौ प्रसाद मिश्र 17 अप्रैल को कहेंगे अपने मन की बात
अपने कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि संसद में 100 फीसदी हाजिरी है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति वाले सांसद का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
MP Bhairon Prasad's statement lok sabha election 2019
भैरौ प्रसाद मिश्र - फोटो : अमर उजाला
सांसद ने कहा कि वह माफियाओं व अधिकारियों की जुगलबंदी के खिलाफ हमेशा सक्रिय रूप से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब एससी/एसटी एक्ट में संशोधन की बात आई तो पार्टी आदेश के कारण वोट तो दिया, पर खुलकर विरोध भी किया। वह इन सब बातों से डरते नहीं हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed