{"_id":"5c2e1258bdec22570d2ddd69","slug":"son-arrested-who-brutally-murdered-mother-in-hardoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया मां का 'हत्यारा', पूछताछ में बताई ये वजह, लोग बोले- भगवान किसी को भी ऐसी औलाद न दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ा गया मां का 'हत्यारा', पूछताछ में बताई ये वजह, लोग बोले- भगवान किसी को भी ऐसी औलाद न दे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में मां का हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हरदोई जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली में मां की गला रेतकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या करने की वजह बताई जिसे जानकर लोगों के होश उड़ गए। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
2 of 5
पुलिस हिरासत में मां का हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी रामवती (72) पत्नी रामलाल की बुधवार को घर के अंदर तीसरे नंबर के पुत्र नन्हें लाल ने आरी से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घर पहुंचने पर बड़े पुत्र श्रवण ने शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर नन्हें लाल फरार हो गया था। पुलिस ने श्रवण की तहरीर पर नन्हें लाल के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
3 of 5
हरदोई हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपी की गिरफ्तारी चौबीस घंटे के अंदर करने के निर्देश देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय को दिए थे। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने अपनी टीम के साथ नन्हें लाल को गुरुवार तड़के लगभग साढ़े पांच बजे पेनीपुरवा में ओवरब्रिज के निकट गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरदोई हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब और गांजा पीने का आदी है। मां रामवती रुपये नहीं दे रही थीं। इससे आरी से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके कब्जे से मां के एक बक्से की चाबी और एक थाली मिली। थाली में दो और एक रुपये के 19 सिक्के और दस रुपये के दो नोट थे। हत्या का खुलासा होने के बाद लोगों ने दबी जुबान से कहा कि भगवान ऐसी औलाद किसी को न दे।
विज्ञापन
5 of 5
हरदोई हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
टीम में प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली महेश चंद्र पांडेय, एसआई संतोष कुमार शुक्ला, एचसीपी राज कुमार, अशोक कुमार मिश्र, सिपाही उज्ज्वल राठी, अखिल मलिक, ममता कुमारी , शिखा रानी आदि शामिल रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।