फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्लागंज बवाल: बिना अनुमति निकला जुलूस, खुफिया तंत्र फेल, पुलिस को दौड़ाया

Mon, 22 Sep 2025 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Sep 2025 11:36 AM IST
सार

आई लव मोहम्मद के समर्थन में निकाले गए जुलूस पर बवाल हो गया। जुलूस निकाल रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। यही नहीं इंस्पेक्टर की वर्दी के स्टार भी नोच लिए।

विज्ञापन
Shuklaganj riot: Unauthorized procession, intelligence failure, police rushed
शुक्लागंज बवाल - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब आई लव मोहम्मद के समर्थन में बिना अनुमति के एक बड़ा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अलग-अलग तीन क्षेत्रों से निकला, लेकिन इसकी भनक पुलिस और खुफिया विभाग को नहीं लगी, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस दौरान खुफिया तंत्र फेल होने के बाद राजधानी मार्ग पर वोटिंग को लेकर बवाल हो गया और उपद्रवियों ने पुलिस को दौड़ा लिया।


देर रात, मनोहर नगर में सैकड़ों लोग इस जुलूस में शामिल हुए। जब पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को रोकने का प्रयास किया, तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति जल्द ही बिगड़ गई और आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान, कोतवाली में तैनात एक इंस्पेक्टर की वर्दी से स्टार तक नोच लिए गए।
Shuklaganj riot: Unauthorized procession, intelligence failure, police rushed
शुक्लागंज बवाल - फोटो : अमर उजाला
हालात को बेकाबू होते देख, पुलिस को हल्का बल प्रयोग और आंशिक रूप से लाठीचार्ज करना पड़ा। जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंगाघाट, सदर कोतवाली, अचलगंज और बीघापुर से अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी बुलाई गई। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
Shuklaganj riot: Unauthorized procession, intelligence failure, police rushed
शुक्लागंज बवाल - फोटो : अमर उजाला
एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि शहर में धारा 163 लागू है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को नियंत्रित किया है। फिलहाल, क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shuklaganj riot: Unauthorized procession, intelligence failure, police rushed
शुक्लागंज बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस को दौड़ाया
लाठीचार्ज के बाद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और उन्हें मनोहर नगर से सीताराम कॉलोनी तक करीब 300 मीटर तक दौड़ाया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुद को बचाया। इस दौरान नोक झोंक भी हुई हालांकि भारी पुलिस बल को देखते हुए उपद्रवी पीछे हटे।

 
विज्ञापन
Shuklaganj riot: Unauthorized procession, intelligence failure, police rushed
शुक्लागंज बवाल - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद भारी पुलिस बल ने एस पी के साथ में किया पैदल मार्च
माहौल को शांत रखने के लिए, रात 11:15 बजे अचलगंज, बीघापुर, सफीपुर और गंगाघाट थानों की पुलिस ने मनोहर नगर और सीताराम कॉलोनी में पैदल मार्च किया। घटना को देखते हुए पुलिस संबंधित क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की। इस दौरान भारी पुलिस बल मनोहर नगर शक्ति नगर इंदिरा नगर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बताया कि जुलूस के दौरान शामिल लोगों द्वारा सर तन से जुदा से जुड़े नारे लगाए जा रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed