फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नहीं भरी रिश्ते की दरार!', शिवपाल की जुबानी- बस इस नाते अखिलेश से होती है बात, तंज सरकार पर भी

Sun, 05 Aug 2018 08:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav siad there is only political relation with akhilesh yadav
शिवपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उदयराज यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य दिखाने का प्रयास किया जाता हो लेकिन अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक निजी कार्यक्रम में यूपी के उन्नाव जिले शिरकत करने आए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के दिए गए बयान से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपा परिवार में रार अभी कम नहीं हुई है। शिवपाल सिंह ने दो टूक कहा कि अखिलेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते ही बात होती है। भतीजे के रिश्ते से नहीं।


आगे की स्लाइड्स में पढ़ें- शिवपाल ने अपने और अखिलेश के रिश्ते को लेकर कही ये बातें
Shivpal Yadav siad there is only political relation with akhilesh yadav
शिवपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उदयराज यादव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ब्लाक के शिवगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कानून व्यवस्था पर सूबे की सरकार को घेरा। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। थाने बिक चुके हैं। रेप, हत्या, लूट की घटनाओं में भी बिना पैसों के मुकदमा दर्ज नहीं हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि गठबंधन के लिए हुई बैठक में उनको नहीं बुलाया गया। पार्टी के समस्त फैसले राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे। हालांकि दावा किया कि यदि महागठबंधन हुआ तो भाजपा की हार तय है। शिवपाल ने कहा वह लंबे समय तक पार्टी के पदाधिकारी रहे लेकिन अब मात्र विधायक हूं।
Shivpal Yadav siad there is only political relation with akhilesh yadav
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल ने कहा कि वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बताए अनुसार ही काम करेंगे। बोले परिवार और राजनीति अलग-अलग है। शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बजाए सिर्फ जांच ही करा रही है। जांच में कहीं कमियां नहीं मिल रही। यदि मिलती तो कोई तो कार्रवाई होती। सड़कों के गड्ढामुक्त के सवाल पर यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अभी मोहनलालगंज मार्ग से आया तो एक भी गड्ढा नहीं मिला। पर वास्तविकता तो ये है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal Yadav siad there is only political relation with akhilesh yadav
शिवपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक उदयराज यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार पर शिवपाल ने जमकर सियासी तीर चलाए। शिवपाल ने सरकार के औद्योगिक विकास के सवाल पर कहा कि चार साल में हमें तो कोई विकास नहीं दिखा। कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई चरम पर है। शिवपाल ने कहा कि सरकार का कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। सबका साथ, सबका विकास का जवाब जनता ही देगी। इस दौरान पूर्व विधायक उदयराज यादव, सोनू यादव, हरिकेश यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed