{"_id":"5c87aea8bdec2214757c4212","slug":"shivpal-yadav-plan-to-win-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनावी दंगल: सपा को लग सकता है बड़ा झटका इस पार्टी का दामन थामने की जुगत में शिवपाल, फंस रहा यह पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दंगल: सपा को लग सकता है बड़ा झटका इस पार्टी का दामन थामने की जुगत में शिवपाल, फंस रहा यह पेंच
Tue, 12 Mar 2019 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट से शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अपना प्रत्याशी उतारेगी या कांग्रेस के साथ समझौता करेगी, यह इसी सप्ताह तय हो जाएगा। दो दिन से इस पर मंथन शुरू हो गया है।
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
12 मार्च को सभी जिलों के प्रसपा पदाधिकारियों से इस संबंध में सुझाव लिया जाएगा, फिर विचार होगा। दो दिन की पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ है कि यदि कांग्रेस के साथ समझौता होता है तो पार्टी कम से कम 20 से 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
अखिलेश यादव, शिवपाल एवं मुलायम सिंह
लेकिन इसमें कानपुर की सीट शामिल नहीं होगी। मतलब समझौते में भी कानपुर की सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार समझौते पर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव।
- फोटो : amar ujala
इससे पहले लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय हुआ है कि यदि सप्ताह भर के अंदर समझौते पर कोई फैसला नहीं होता है तो प्रसपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कानपुर सीट से कौन चुनाव मैदान में आएगा, इसके लिए पदाधिकारियों से मंथन करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
महानगर इकाई के जिलाध्यक्ष महताब आलम ने बताया कि कुछ ऐसे नेताओं की सूची बनाकर महानगर से देने को कहा गया है जो हिंदू, मुस्लिम सहित सभी जाति-धर्म में अपनी पकड़ रखता हो। शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि अगले दो तीन दिन में बात फाइनल हो सकती है।