फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉरीशस दौरे से लाैटने के बाद सैफई पहुंचे चाचा शिवपाल बाेले...

Fri, 16 Mar 2018 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Mar 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav congratulate akhilesh yadav for winning gorakhpur and phulpur
चाचा शिवपाल ने की अखिलेश की तारीफ
पूरे प्रदेश में गाेरखपुर अाैर फूलपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद चाराे अाेर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफाें के पुल बांधे जा रहे हैं। उन्हें देश के हर छाेर से बधाईयां मिल रही हैं पर इसमें सबसे खास है चाचा शिवपाल सिंह यादव की भतीजे काे बधाई। 





 
shivpal yadav congratulate akhilesh yadav for winning gorakhpur and phulpur
शिवपाल सिंह यादव
मॉरीशस के दौरे के बाद इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन का प्रयास पहले हो जाता तो प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बन जाती। शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को सैफई पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर की सीट जीतने पर सपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

 
shivpal yadav congratulate akhilesh yadav for winning gorakhpur and phulpur
अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह यादव
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और अखिलेश की कड़ी मेहनत ने ऐतिहासिक विजय दिलाई है। अखिलेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया इसलिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करने के लिए गठबंधन बहुत जरूरी है। आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं हुुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav congratulate akhilesh yadav for winning gorakhpur and phulpur
अखिलेश यादव
सपा की जीत पर गोरखपुर और फूलपुर की जनता बधाई की हकदार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए शुरुआत से ही मैने प्रयास किया था। यही प्रयास पहले हुआ होता तो आज अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते। भविष्य में राजनैतिक गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।  कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल हो इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। नेतृत्व उनकी राय लेगा तो अपनी राय देंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed