शिवपाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा 'साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार और अलोकतांत्रिक हैं घटनाएं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे भड़का था मामला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मंगलवार को हुए बवाल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 14 छात्रों पर राजद्रोह की कार्रवाई की हुई है। एएमयू प्रशासन ने छात्र नेता अजय सिंह समेत आठ लोगों को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद यहां की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एएमयू परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
दुःखद है कि भाजपा सरकार छात्रों पर लाठी का प्रयोग कर रही है। पिछले पांच साल में देश की तमाम शैक्षिक संस्थाएं भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार हुई हैं। एएमयू के14 छात्रों पर एकतरफा राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की घटना दुःखद व अलोकतांत्रिक है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) February 14, 2019