मूर्ति की राजनीति करने वालों और मूर्तिभंजकों को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है। सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि -
{"_id":"5aa103104f1c1bea028b63da","slug":"shivpal-has-given-statements-on-leaders-who-took-up-the-politics-of-idol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल का गुस्सा है या दर्द, कहा- 'देश में एक नई नस्ल आ गई' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल का गुस्सा है या दर्द, कहा- 'देश में एक नई नस्ल आ गई'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल सिंह यादव
विविधता से भरे समाज के बतौर हमारा लोकतंत्र सौंदर्य से भरा हुआ है,ऐसे में जरूरी है कि असहिष्णुता के लिए समाज में कहीं कोई जगह न हो।
दुःखद है कि अचानक से देश में मूर्तिभंजकों की एक नई नस्ल आ गई है।लेनिन से शुरू हुआ सिलसिला पेरियार,अम्बेडकर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी तक आ पहुंचा है।विविधता से भरे समाज के बतौर हमारा लोकतंत्र सौंदर्य से भरा हुआ है,ऐसे में जरूरी है कि असहिष्णुता के लिए समाज में कहीं कोई जगह न हो।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 7, 2018
मूर्ति तोड़ने वालों को लेकर शिवपाल ने दिया बयान
केवल यही नहीं शिवपाल ने अपने इन बयानों के माध्यम से भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश भी की है। दो दिन पहले पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में वामदल (सीपीएम) की हार के बाद राजधानी अगरतला से महज़ 90 किलोमीटर दूर बेलोनिया के सेंटर ऑफ़ कॉलेज स्कॉयर में रूसी क्रांति के नायक और वामदल विचारधारा के प्रतीक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को 'भारत माता की जय' नारे लगाती भीड़ ने जेसीबी मशीन से गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति तोड़ने वालों को लेकर शिवपाल ने दिया बयान
इस घटना के बाद से देश के कई इलाकों से मूर्तियों के तोड़े जाने या उन्हें नुकसान पहुंचाए जाने की ख़बर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मेरठ का है जहां भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाये जाने की ख़बर है। इसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोती गई यही नहीं पेरियार की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।