फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशनाई में गई जान, सरेराह मारी गोली: गर्दन से सटाकर झोंका फायर, SSP बोले- कुर्की की होगी कार्रवाई, जानें मामला

Wed, 19 Jul 2023 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Jul 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
Shivam was shot in Ashnai, a gust of fire hit the neck, SSP said action will be taken for attachment
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक होटल से खाना खाकर दोस्त के साथ घर जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि आशनाई का मामला सामने आया है।



चौबिया थाना क्षेत्र के हिद्दपुरा हाल पता फ्रेंड्स कॉलोनी थाना गोरापुरा निवासी शिवम यादव (24) पुत्र रामनरेश स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शकुंतला नगर निवासी साहिल ने बताया कि वह और शिवम सोमवार देर रात 11 बजे मंडी गेट के पास स्थित एक होटल से खाना खाकर कमरे पर जा रहे थे।

तभी नवीन मंडी के ज्ञान सागर स्कूल के सामने दो बाइकों पर सवार होकर विनय यादव निवासी यदुवंश नगर, आशुतोष भदौरिया उर्फ शंभू ठाकुर, पृथ्वीराज भदौरिया उर्फ राजा ठाकुर निवासी लक्ष्मण कॉलोनी, रोहन चौहान निवासी ओमपुरम कॉलोनी व छोटू उर्फ फौजी यादव निवासी शहरिया आए और शिवम को आवाज देकर बुला लिया।

Shivam was shot in Ashnai, a gust of fire hit the neck, SSP said action will be taken for attachment
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

शिवम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा
शिवम के पास जाते ही एक युवक ने कमर से असलहा निकालकर उसकी गर्दन से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और बाइक सवार दतावली की ओर भाग गए। गोली लगने से घायल शिवम को उठाकर साहिल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Shivam was shot in Ashnai, a gust of fire hit the neck, SSP said action will be taken for attachment
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

अब मोबाइल से खुलेंगे आगे के राज
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का सामने आ रहा है। सभी लोग एक-दूसरे के साथी हैं। शिवम के मोबाइल से आगे के राज खुलेंगे। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shivam was shot in Ashnai, a gust of fire hit the neck, SSP said action will be taken for attachment
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में कैद हुई है वारदात
घटना स्थल के पास में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। पांचों आरोपियों के खिलाफ पिता रामनरेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Shivam was shot in Ashnai, a gust of fire hit the neck, SSP said action will be taken for attachment
etawah murder case - फोटो : अमर उजाला

शिवम बचपन से ही पढ़ने में था होशियार
शिवम पढ़ने लिखने में होशियार था। वह पढ़ने के लिए ही किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। समय मिलने पर पिता की आढ़त पर भी हाथ बंटाता था। जिला अस्पताल में फूट-फूटकर रो रहा मृतक बड़ा भाई ताखा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी संजीव यादव बस यही कह रहा था कि मेरा भाई तो यहां पढ़ने लिखने के लिए आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed