{"_id":"5f1bba3d8ebc3ea072615b80","slug":"shivam-vikas-dubey-s-partner-confessed-fired-35-rounds-at-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के साथी शिवम ने कबूला, प्रभात के साथ चचेरे भाई की बंदूक से पुलिस पर चलाई 35 राउंड गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के साथी शिवम ने कबूला, प्रभात के साथ चचेरे भाई की बंदूक से पुलिस पर चलाई 35 राउंड गोलियां
Sat, 25 Jul 2020 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड के आरोपी शिवम दुबे ने एसटीएफ की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए। 25 हजार के इनामी शिवम ने बताया कि वह विकास दुबे के कहने पर चचेरे भाई सतेंद्र की डबल बैरल बंदूक लेकर प्रभात उर्फ कार्तिकेय की छत पर पहुंचा था।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा विकास के पुराने घर की छत से लेकर आसपास की छतों पर भी असलहाधारी मौजूद थे। पुलिस के पहुंचते ही छतों से उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। शिवम ने कबूला कि प्रभात के साथ उसने भी पुलिस पर करीब 30-35 राउंड गोलियां चलाईं थीं।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ की टीम ने चौबेपुर से गुरुवार को शिवम को पकड़ा था। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि शिवम अपने रिश्तेदार विकास दुबे के कहने पर बंदूक लेकर पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया कि अंधेरे की वजह से उसे खुद पता नहीं चला कि कितने पुलिस कर्मी गोली से ढेर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद विकास के घर के पीछे वाले रास्ते से शिवली होते हुए वह फरार हो गया था। विकास के गुर्गों ने कुल 50-60 राउंड गोलियां चलाकर वारदात को अंजाम दिया था। चौबेपुर पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद शिवम को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके पांच साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस इस मामले में अभी तक 12 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी और न्यायिक आयाेग का गठन किया गया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच के लिए फिर से समिति गठित करने के आदेश दिए हैं।