फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम भक्तों को रोकना एसडीएम और सीओ को पड़ा महंगा, निलंबन के आदेश जारी

Thu, 29 Nov 2018 02:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
SDM and circle officer suspend in Ram bhakt case
डेमो पिक
औरैया बिधूना में दुर्गा मंदिर चौराहे पर बाइक सवार रामभक्तों को रोकना बिधूना एसडीएम और सीओ को महंगा पड़ गया। भाजपाइयों की ओर से अफसरों पर बदसलूकी करने की शिकायत पर डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी तो मंगलवार देर रात दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया।
SDM and circle officer suspend in Ram bhakt case
डेमो पिक
इस बाबत एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि कानून का सही ढंग से पालन न करा पाना सीओ के खिलाफ कार्रवाई की वजह बनी है। एसडीएम बिधूना का कहना है कि यदि कानून का पालन कराना कार्रवाई में आता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
SDM and circle officer suspend in Ram bhakt case
डेमो पिक
बिधूना में दुर्गा मंदिर चौराहे पर 24 नवंबर को बाइक सवार युवा जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए घूम रहे थे। आरोप है कि तत्कालीन सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने उन्हें रोककर अभद्रता की। यही नहीं उन पर डंडे भी बरसाए। इसके बाद भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर चौराहे पर जाम लगा दिया था। भाजपाइयों ने पार्टी जिलाध्यक्ष गीता सिंह से सीओ व एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
SDM and circle officer suspend in Ram bhakt case
डेमो पिक
एडीएम विजय बहादुर व एएसपी नैपाल सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। दूसरे दिन सीओ भास्कर वर्मा को ककोर मुख्यालय से संबद्ध करते हुए सीओ बिधूना का चार्ज अजीतमल सीओ लालता प्रसाद शुक्ला को दे दिया गया था।
विज्ञापन
SDM and circle officer suspend in Ram bhakt case
डेमो पिक
डीएम श्रीकांत मिश्रा ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद मंगलवार की देर रात सीओ बिधूना भास्कर वर्मा व एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। उधर, सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed