फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2022: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़.... देखिए बेहतरीन तस्वीरें

Mon, 18 Jul 2022 11:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2022: Har Har Mahadev's cheers echoed in the pagodas, huge crowds of devotees gathered in Temples
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला

आज सावन का पहला सोमवार। शिवालयों के बाहर रविवार रात से ही भक्ति की ऐसी बयार बही, जिसमें हिचकोले मारते मस्त-मगन भोले भक्त थके नहीं। बाबा के दर्शन और उनके स्पर्श मात्र के लिए प्रमुख शिवालयों के बाहर रात 12 बजे से ही लाइन लगने लगी। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। परमट का आनंदेश्वर मंदिर हो या नवाबगंज का जागेश्वर मंदिर, जाजमऊ का सिद्धनाथ मंदिर हो या शिवराजपुर का खेरेश्वर मंदिर हर जगह भक्त ही भक्त नजर आए। 



परमट मंदिर में रात करीब 12 बजे लाइन लगनी शुरू हुई, जो कुछ घंटे बाद ही ग्रीनपार्क तक पहुंच गई। यही हाल अन्य शिवालयों का रहा। उधर, सावन को देखते हुए सभी प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इसके अलावा मंदिर के बाहर से लेकर अंदर तक पुलिस का सख्त पहरा है। बैरिकेडिंग कर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन लगवाई गई। 

Sawan Somwar 2022: Har Har Mahadev's cheers echoed in the pagodas, huge crowds of devotees gathered in Temples
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 12:45 तक अभिषेक करने का शुभ मुहूर्त
पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि सोमवार को सूर्य उदय से लेकर दोपहर 12:45 तक भगवान का अभिषेक करने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। कोई नया काम करना चाहते हैं तो भी इस दौरान शुरू कर सकते हैं। जो लोग प्रदोष व्रत रहते हैं, उनके लिए सूर्य अस्त से 24 मिनट पहले से 24 मिनट बाद तक का मुहूर्त सबसे अच्छा है। 

इस कालखंड में शिव का ध्यान करने से मनोकामना पूरी होगी। जिनका विवाह न हो रहा हो, वे शिवजी का 16 तरह के पुष्पों से श्रृंगार करें। आर्थिक संकट से परेशान लोग गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें। नौकरी के लिए परेशान व्यक्ति लाल चंदन से बेलपत्र में नम: शिवाय लिखकर शिवजी को अर्पित करें।

Sawan Somwar 2022: Har Har Mahadev's cheers echoed in the pagodas, huge crowds of devotees gathered in Temples
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला

सावन सोमवार 2022 की तिथियां
सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार-  08 अगस्त 
सावन का आखिरी दिन-  12 अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2022: Har Har Mahadev's cheers echoed in the pagodas, huge crowds of devotees gathered in Temples
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कानपुर देहात जनपद के शिव मंदिरों में बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। अमरौधा के कालेश्वर मंदिर में देर रात से भक्त पहुंचने लगे।  वहीं, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर के बाहर शिवभक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। शिवली के जागेश्वर मंदिर में रात्रि 12 बजे से दर्शन व जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचे।

इससे पहले जिलाधिकारी नेहा जैन और पुलिस अधीक्षक सुनीति डेरापुर तहसील क्षेत्र के बनीपारा में स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। उन्होंने यहां भगवान शिव के दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, साफ-सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी डेरापुर साक्षी शर्मा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Sawan Somwar 2022: Har Har Mahadev's cheers echoed in the pagodas, huge crowds of devotees gathered in Temples
सावन सोमवार 2022 - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट में सावन का पहला सोमवार
चित्रकूट जिले में सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा।  ब्रह्माजी द्वारा स्थापित मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता  इंतजाम किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed