फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharang Cannon: अब पहाड़ों में छिपे दुश्मन भी होंगे नेस्तनाबूद, 1000 गोले दाग युद्ध के लिए तैयार हुई शारंग तोप

Sun, 17 Jul 2022 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jul 2022 12:22 PM IST
सार

आयुध निर्माणी कानपुर ओएफसी में विकसित शारंग तोप सेना की तीन यूनिटों में शामिल हो गई है। इससे जून के अंतिम सप्ताह में पोखरण में सेना ने कनवर्जन फायरिंग में एक हजार से ज्यादा गोले दागे थे। अब तक सेना को 54 शारंग तोप दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Sharang cannon included in three units of the army, ready for war
शारंग तोप - फोटो : अमर उजाला
एडवांस्ड वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई आयुध निर्माणी कानपुर ओएफसी में विकसित शारंग तोप सेना की तीन यूनिटों में शामिल हो गई है। अक्तूबर तक चौथी यूनिट में भी शामिल हो जाएगी। जून के अंतिम सप्ताह में सेना ने राजस्थान के पोखरण और महाजन रेंज में खास कनवर्जन (लगातार) फायरिंग की थी। 

एक हजार गोले दागे गए थे। अब यह तोप युद्ध के लिए तैयार हो गई है। अब तक सेना को 54 शारंग तोप दी जा चुकी है। ओएफसी के आयुध डेवलेपमेंट सेंटर (ओडीसी) में इसे विकसित किया है। यहां पर तोप की बैरल और ब्रिचरिंग तैयार होती है। इसके अलावा फील्ड गन फैक्ट्री में भी तोप की बैरल और ब्रिचरिंग बनाई जाती है। इस तोप ने मार्च 2018 में भारत फोर्ज और पुंज ल्यावड की तोपों को पछाड़कर ओपेन बिड में सेना से आर्डर हासिल किया था। तोप निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय के बीच करार हुआ था।
Sharang cannon included in three units of the army, ready for war
शारंग तोप - फोटो : अमर उजाला
इस तोप की मारक क्षमता 38 किलोमीटर है। तोप लक्ष्य को बेहद सटीकता के साथ ध्वस्त करती है। इसके अलावा तोप की निरंतरता (गोले दागने की क्षमता) जबरदस्त है। 
Sharang cannon included in three units of the army, ready for war
शारंग तोप - फोटो : अमर उजाला
इस तोप के पास पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने की विशेष क्षमता है। शारंग को 70 डिग्री तक घुमाया किया जा सकता है। 300 शारंग तोप का निर्माण कर सेना को दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sharang cannon included in three units of the army, ready for war
शारंग तोप - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि जून में हुए खास परीक्षण में सेना के मानकों पर शारंग खरी उतरी है। सटीकता और निरंतरता के साथ फायरिंग पर सेना ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Sharang cannon included in three units of the army, ready for war
शारंग तोप - फोटो : अमर उजाला
वहीं कंपनी ने अपनी इस उपलब्धि को ट्वीट भी किया है। यह तोप आत्मनिर्भर भारत अभियान की कड़ी में अहम है। दरअसल यह तोप पूरी तरह से स्वदेशी है। इसके सभी पुर्जे देश में ही तैयार किए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed