फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियाज गॉट टैलेंट में सर्वेश-यशी का बेहतरीन प्रदर्शन, करण और मलाइका ने बोला ‘टैलेंट ऑफ द वीक’

Wed, 05 Dec 2018 04:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Dec 2018 04:03 PM IST
सार

Sarvesh and Yashi performed in India's Got Talent, Karan and Malaika gave the tag of 'Talent of the Week'  Karan Johar, Malaika Arora, Kiran Kher

विज्ञापन
Sarvesh and Yashi performed in India's Got Talent
डेमो पिक
कहते हैं कुछ कर दिखाने का जुनून हो और लक्ष्य पर निगाहें सटीक हों तो इंसान हर हाल में सफलता हासिल कर ही लेता है। ये बातें 21 साल के सर्वेश और 15 साल की यशी पर सटीक बैठती हैं। दोनों ने हाल ही में कलर्स पर आने वाले शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में अपने हुनर का जादू बिखेरा। शो के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर इस जोड़ी के हुनर से इतना प्रभावित नजर आए कि उनको ‘टैलेंट ऑफ द वीक’ का खिताब भी दे दिया।

 
Sarvesh and Yashi performed in India's Got Talent
डेमो पिक
सर्वेश और यशी की इस सफलता के पीछे कड़े संघर्ष की कहानी छिपी है। एक के पिता ने घर छोड़ दिया तो दूसरे की पढ़ाई की राह ही कठिन हो गई। सर्वेश और यशी अगले हफ्ते आने वाले एपिसोड में घरेलू हिंसा थीम पर डांस करते नजर आएंगे।
 
Sarvesh and Yashi performed in India's Got Talent
डेमो पिक
तीन साल पहले हुई थी मुलाकात
सर्वेश दरअसल यशी के डांस टीचर हैं। उन्होंने ही यशी को डांसिंग की ट्रेनिंग दी है। वह बताते हैं कि यशी से उनकी मुलाकात तीन साल पहले इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन - 6 के ऑडिशन में हुई थी। उस वक्त दोनों का सेलेक्शन नहीं हुआ था।  इसके बाद शहर आकर यशी सर्वेश से डांस सीखने लगी और सीजन आठ में इस गुरु-शिष्य की जोड़ी ने लोगों को अपने हुनर से आश्चर्यचकित कर दिया। अपने कंटेपररी स्टाइल डांसिंग से मंच पर वह लोगों की खूब तारीफ बटोर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarvesh and Yashi performed in India's Got Talent
डेमो पिक
...जब पिता पर उठा दिया हाथ
जरौली निवासी सर्वेश बताते हैं कि उनके पिता शुरू से ही उनकी डांसिंग के विरोध में रहे। वह कई बार मेरी मां को इसलिए पीटते थे क्योंकि वह मुझे डांसिंग के लिए सपोर्ट करती थीं। सर्वेश ने बताया कि एक दिन बात हद से ज्यादा बढ़ गई और मां को बचाने के चक्कर में मेरा हाथ पिता पर उठ गया। उसके बाद पिता हमेशा के लिए घर छोड़कर चले गए। बर्रा स्थित एमएसएसएस डांस एकेडमी में सर्वेश बच्चों को डांस सिखाते हैं।
 
विज्ञापन
Sarvesh and Yashi performed in India's Got Talent
डेमो पिक
घर में आर्थिक तंगी, पढ़ाई मुश्किल
बर्रा निवासी यशी कहतीं है कि घर में आर्थिक तंगी है। साथ ही पारिवारिक दिक्कते भी हैं। इसके चलते आगे की पढ़ाई रुक गई है लेकिन डांस का जुनून है तो दिन रात इसी में ही लगी हुई हूं। वह बताती हैं कि पहले तो घर में सब मेरे डांस को इतना सपोर्ट नहीं करते थे लेकिन जब से टीवी पर आ गई सबका सपोर्ट मिल रहा है। यशी कहती हैं कि वह डांसिंग में करियर बनाना चाहती हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed