{"_id":"5f1fa5ec8ebc3e63965640e9","slug":"vikas-dubey-news-sit-begins-investigation-of-80-policemen-who-supported-vikas-and-jai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास और जय का साथ देने वाले 80 पुलिसकर्मियों की एसआईटी ने शुरू की जांच, फरार आरोपियों पर लगेगा एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास और जय का साथ देने वाले 80 पुलिसकर्मियों की एसआईटी ने शुरू की जांच, फरार आरोपियों पर लगेगा एनएसए
Tue, 28 Jul 2020 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में जिन पुलिसकर्मियों (80 से अधिक) की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों ने इससे संबंधित पूरी जानकारी और दस्तावेज एसआईटी को उपलब्ध करवा दिए हैं। इसमें जय बाजपेई का साथ देने वाले एक दर्जन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने विकास दुबे के आपराधिक इतिहास व संपत्ति का ब्योरा प्रवर्तन निदेशालय को दे दिया है। बिकरू कांड के बाद पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी व दरोगा केके शर्मा को जेल भेजा गया है। तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही पूरे थाने के 68 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था।
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
इधर विकास दुबे का खास साथी जय बाजपेई भी जेल में है। मामले की जांच में सामने आया है कि एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने जय का साथ दिया है। खासतौर पर केस दर्ज होने के बावजूद लाइसेंसी रिवाल्वर रखकर जय चलता था। इसमें पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कन्नौज के पूर्व एएसपी केसी गोस्वामी ने 2018 की जांच रिपोर्ट में 11 पुलिसकर्मियों का जिक्र किया था, जो जय का साथ दे रहे थे। अब इन सभी मामलों की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। 80 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
दहशतगर्द के साथियों पर लगेगा एनएसए
बिकरू कांड में विकास दुबे समेत छह आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं। इसके अलावा दस से अधिक आरोपी जेल जा चुके हैं। आईजी ने बताया कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। नामजद आरोपियों के अलावा इन सभी की गिरफ्तारी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उसके बाद सभी पर एनएसए की कार्रवाई भी होगी।
बिकरू कांड में विकास दुबे समेत छह आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं। इसके अलावा दस से अधिक आरोपी जेल जा चुके हैं। आईजी ने बताया कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनको चिह्नित किया जा रहा है। नामजद आरोपियों के अलावा इन सभी की गिरफ्तारी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। उसके बाद सभी पर एनएसए की कार्रवाई भी होगी।