एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम के हत्यारोपी विवेक तिवारी को अब अपनी करनी पर अफसोस हो रहा है। पुलिस कस्टडी रिमांड में वह कभी सवालों के जवाब देता तो कभी गुमसुम होकर बैठ जाता था। पुलिस के समझाने पर फिर से बोलने लगता। पुलिस से कहा कि मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया। कुछ भी नहीं बचा। अब जीकर क्या करूंगा। मुझे भी गोली मार दो।
2 of 5
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता की हत्या में जेल भेजे गए आरोपी विवेक तिवारी को पुलिस ने मंगलवार शाम साढ़े चार बजे रिमांड पर लिया था। उससे थाना एमएम गेट में पूछताछ की थी। इसके बाद घटनास्थल पर लेकर गई थी। बुधवार को पुलिस ने उससे उरई ले जाकर सरकारी आवास से रिवाल्वर, कपड़े और मोबाइल बरामद किया था।
3 of 5
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को थाना एमएम गेट में पूछताछ की गई। पुलिस ने उससे पूरी घटना के बारे में पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह डॉ. योगिता से शादी करना चाहता था लेकिन थोड़े समय बाद। डॉ. योगिता जल्दी शादी करना चाहती थी। इस बात पर अनबन चल रही थी। वह कार लेकर मिलने आया था। दोनों कार से जा रहे थे।
4 of 5
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
तभी उनके बीच झगड़ा हो गया। गोली मारने के बाद शव फेंका और उरई चला गया। वहां से कानपुर गया था। पुलिस ने उससे 17 सवाल किए। इनमें कुछ के जवाब नहीं दिए। पुलिस ने आरोपी से लगभग पूछताछ पूरी कर ली है। उससे बरामदगी की कागजी प्रक्रिया की जा रही थी। शुक्रवार को उसे जेल में दाखिल किया जा सकता है।
5 of 5
yogita gautam murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुझसे यह क्या हो गया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्यारोपी विवेक तिवारी को अफसोस हो रहा है। उसने पुलिस से यही कहा कि मुझसे यह क्या हो गया। अब जीना नहीं चाहता हूं। मुझे भी गोली मार दो।