फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण के पात्रों से मुलायम, अखिलेश और शिवपाल की तुलना पर सपा में भाजपा मंत्री के खिलाफ आक्रोश

Tue, 06 Mar 2018 01:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Mar 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
samajwadi supporters angry against BJP minister
मंत्री नंदी के बयान से सपा में उबाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने रामायण के पात्रों से मुलायम, अखिलेश और शिवपाल की तुलना करते हुए जो बयान दिया उससे अब यूपी की सियासत गर्मा उठी है। सपा समर्थकों ने सूबे के मंत्री नंदी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश जताया है। 
samajwadi supporters angry against BJP minister
मुलायम, अखिलेश, शिवपाल को बताया रामायण का पात्र
चित्रकूट में अपने नेताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के बयान से सपा कार्यकर्ता भड़क गए। सपा समर्थकों ने जुलूस निकालते हुए मंत्री नंदी और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनके मंत्री ने पूर्व रक्षा रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विधायक शिवपाल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इससे भाजपा की मनोदशा समझ में आती है। कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक चौराहे पर भाजपा मंत्री नंद कुमार गुप्ता नंदी का पुतला जलाया। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में बड़ा एक्शन लेना चाहिए। किसी भी कैबिनेट स्तर के मंत्री को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती।  
 
samajwadi supporters angry against BJP minister
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी
ये था मामला
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र के समर्थन में दो दिन पहले चुनावी जनसभा का आयोजन इलाहाबाद में हुआ। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मुलायम सिंह यादव को जहां कलयुग का रावण तो बसपा मुखिया मायावती को शूर्पणखा बता डाला। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हनुमान जैसी उपमा  दी। योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंत्री ने रामायण के पात्रों को लेकर गढ़ी एक कहानी पढ़ी, जो अमूमन सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है। जिसकी खासी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi supporters angry against BJP minister
मंत्री नंदी के बयान से सपा में उबाल

नंदगोपाल नंदी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को मेघनाथ तो उनके चाचा शिवपाल यादव को कुंभकर्ण, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मारीच बताया। मंत्री जब नेताओं की तुलना रामायण के पात्रों से कर रहे थे, तब मौजूद जनता ठहाके लगा रही थी।

विज्ञापन
samajwadi supporters angry against BJP minister
मंत्री नंदी के बयान से सपा में उबाल

यह चुनावी जनसभा फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र पटेल के समर्थन में आयोजित थी। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, रीता बहुगुणा जोशी आदि मंच पर मौजूद रहे थे। इसके बाद से ही यह बवाल यह बयान सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया की खबरों में छा गया। मंत्री का भाषण जैसे जैसे चारों तरफ पहुंचा बसपा और सपा ने इस पर बवाल करना शुरू कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed