समाजवादी पार्टी 19 सितंबर से साइकिल यात्रा करने जा रही है। जिस एक्सप्रेसवे पर सुखोई और मिराज उतरा था, उसपर नौजवान साइकिल चलाएंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि देश 2019 में नया पीएम चाहता है। यूपी की जनता बदलाव चाहती है। किसान से लेकर व्यापारी सब परेशान हैं। अभी हमको बताया गया कि डिजिटल दुनिया मे कुछ फैलाया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों को ज्यादा जानकारी है। हमने अभी बच्चों को लैपटॉप बांटे थे। जब सरकार बनेगी तब बिना भेदभाव लैपटॉप बाटेंगे । हम वर्तमान सरकार को उसका वादा याद दिलाना चाहते हैं।
एक्सप्रेस-वे पर सपा की साइकिल यात्रा, निकाले जाएंगे कई राजनीतिक मायने, पढ़िए अखिलेश का पूरा बयान
अखिलेश ने कहा कि एक बार हमारी सरकार में बंटे लैपटॉप की सूची निकालकर देख लो। बीजेपी से बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता। मेरा एक मंदिर मुख्यमंत्री आवास में छूट गया। युवा ही 2019 में लड़ाई लड़ेंगे। ये वो सरकार है जो नौकरियां देने का वादा की थी। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। (अमर सिंह के नामाज़वादी पार्टी कहने के सवाल पर) - हमारे प्रोडक्ट बीजेपी वाले प्रोडक्ट नहीं है।
अमर सिंह के आरोपों पर अखिलेश का सधा हुआ जवाब । किसी भी आरोप पर अखिलेश ने सीधे कुछ नहीं बोला । अखिलेश यादव ने कहा कि मुद्दे से जनता को भटकाया जा रहा। ध्यान हटाने की ताकत सिर्फ BJP के पास है। गरीबी , बेरोजगारी और वायदों पर बात क्यों नहीं हो रही । अब देश का नौजवान परिवर्तन चाह रहा है । आखिर देश को मुद्दे से कब तक भटकाया जाएगा ।
‘सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा में जिस उत्साह से हर वर्ग के युवाओं ने हिस्सा लेकर, इसे सफल बनाया है, उसने साबित कर दिया है कि हवा का रुख क्या है. इतनी ऊर्जावान ‘साइकिल यात्रा’ के लिए सभी को बधाई! pic.twitter.com/heQ6pkyP15
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 28, 2018
प्रदेश के पूरक बजट में भी न तो किसानों के लिए कुछ प्रावधान है और न युवाओं के लिए. सरकार का ध्यान किसानों-नौजवानों की समस्याओं की तरफ खींचने के लिए सभी से हमारी अपील है कि वो हमारी ‘युवा साइकिल यात्रा’ में साथ आएं और सत्ता के अहंकार में डूबे सत्ताधारियों तक अपनी आवाज़ पहुंचाएं. pic.twitter.com/hmC32zJuMT
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 27, 2018