फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की गोद में खून से लथपथ दूल्हे ने तोड़ा दम, 28 दिन पहले हुई थी शादी बोली वो मेरे सामने चला गया

Fri, 14 Jun 2019 08:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
groom dies in road accident in front of bride
एक्सीडेंट में दूल्हे की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
जालौन में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की आंखों के सामने दम तोड़ दिया और वो कुछ न कर सकी। उरई-राठ मार्ग पर बंधौली बस स्टैंड के पास सुबह ओवरलोड मौरंग से लदे डंपर ने सामने आ रही मारुति वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूल्हा, उसके भाई, भांजी और चालक की मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए।

 

 

groom dies in road accident in front of bride
घायलों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों और घायलों को वैन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीटने के बाद डंपर फूंकने और जाम लगाने का भी प्रयास किया। तब पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटकी और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। बवाल की आशंका देख एसपी स्वामी प्रसाद भी कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए। 
 

 

groom dies in road accident in front of bride
घटना के बाद गांव वालों ने सड़क पर जाम लगा दिया - फोटो : अमर उजाला
चालक पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने बताया कि वैन सवार कालपी निवासी हैं और शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को देवी दर्शन कराने के लिए बंधौली स्थित मंदिर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह कालपी के तरीबुल्दा मोहल्ला निवासी भगवान सिंह के पुत्र दीपू (24) और उसकी नई नवेली दुल्हन प्रतिभा उर्फ प्रभा (19) को देवी दर्शन कराने के लिए परिवार के लोग मारुति वैन से डकोर के बंधौली गांव जा रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
groom dies in road accident in front of bride
गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में आगल लगाने का प्रयास किया - फोटो : अमर उजाला
दोनों की शादी अभी 17 मई को ही हुई थी। वैन में दीपू का भाई सीपू (20), मां गायत्री (50), बहन अलका (30) पत्नी अशोक निवासी मौखरी गांव, अलका की बेटी आरोही (4), अलका की सास सोमवती (55), अलका के देवर शुभम उर्फ गोलू (22) के अलावा अलका की गोद में उसकी एक बच्ची भी थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनकी वैन उरई-राठ मार्ग स्थित बस स्टैंड के निकट पहुंची तभी खदान से मौरंग भरकर आ रहे ओवरलोड डंपर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन
groom dies in road accident in front of bride
कई घंटे बना रहा तनाव का माहौल - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन सवार महिलाएं चीख रही थीं और डंपर वैन को लगभग दस मीटर तक खींचता चला गया। टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ चुके थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर वैन में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में दीपू, सीपू, आरोही और वैन चालक मोहित की मौके पर ही मौत चुकी थी। जबकि प्रभा, गायत्री, अलका, शुभम, सोमवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed