{"_id":"66c170538556fc3a970e00d3","slug":"sabarmati-express-derailed-after-hitting-a-boulder-in-kanpur-see-photos-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sabarmati Express Derail: चारों ओर चीख-पुकार... हर कोई जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगा; ऐसा था मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sabarmati Express Derail: चारों ओर चीख-पुकार... हर कोई जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगा; ऐसा था मंजर
Sun, 18 Aug 2024 10:20 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express derail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी 22 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई।
Sabarmati Express
- फोटो : ANI
वहीं हादसे की वजह से करीब पांच घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी), आरपीएफ और रेलवे की एसएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पटरी का एक हिस्सा भी मिला है, जिससे हादसे के पीछे साजिश की भी आशंका जताई जा रही है।
Sabarmati Express derailed
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रात ढाई बजे साबरमती ट्रेन जैसे ही पटरी से उतरी और धड़-धड़ की जोर की आवाज हुई तो यात्रियों को कलेजा कांप उठा। ऊपर की सीट पर सो रहीं महिलाएं और बच्चे नीचे आ गिरे, जिसने भी बाहर झांककर देखा तो घने अंधेरे के बीच सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ट्रेन पटरी से उतरी है कि कोई बोगी पलटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sabarmati Express derailed
- फोटो : अमर उजाला
चारों ओर चीख-पुकार और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर गेट से कूदने में लग गया। कुछ देर बाद जब धुआं छटा और यात्रियों को पता लगा कि सिर्फ बोगियां पटरी से उतरी हैं, किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, तब बिना किसी मदद के दोबारा लोग बोगियों में घुसे और अपना अपना सामान लेकर फिर से बाहर आकर मदद का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ एनसीआर भी जांच में जुटी
साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच में आरपीएफ एनसीआर के अधिकारी भी जुट गए हैं। शनिवार को डीआईजी एम सुरेश, झांसी मंडल के कमांडेंट विशाल पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से कई तरह के साक्ष्य लिए।
साबरमती एक्सप्रेस हादसे की जांच में आरपीएफ एनसीआर के अधिकारी भी जुट गए हैं। शनिवार को डीआईजी एम सुरेश, झांसी मंडल के कमांडेंट विशाल पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से कई तरह के साक्ष्य लिए।