फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: UP PCB raids saccharin factory, collects groundwater samples

कानपुर: सैकरीन फैक्टरी में यूपी पीसीबी का छापा, भूगर्भ जल के नमूने लिए

Wed, 02 Sep 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 02 Sep 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: UP PCB raids saccharin factory, collects groundwater samples
फैक्टरी में यूपी पीसीबी का छापा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) मुख्यालय की पांच सदस्यीय टीम ने जाजमऊ स्थित सैकरीन फैक्टरी में छापा मारकर जांच की। टीम में मुख्य पर्यावरण अधिकारी (प्रभारी) वृत्त दो बोर्ड मुख्यालय विमाल कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय उन्नाव के सहायक पर्यावरण अधिकारी उपेंद्र प्रसाद, मुख्यालय के सहायक पर्यावरण अभियंता रितेश मौर्य, सलाहकार डॉ. एचबी सिंह और एसटीपी सेल की डॉ. नेहा जायसवाल शामिल रहीं।
विज्ञापन


 

Kanpur: UP PCB raids saccharin factory, collects groundwater samples
फैक्टरी में यूपी पीसीबी का छापा - फोटो : अमर उजाला
जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक फैक्टरी में बेसिक क्रोमियम सल्फेट बनाए जाने की सूचना मिली थी। जांच में सैकरीन बनाने की प्रक्रिया के दौरान लिक्विड क्रोमियम सल्फेट बनता मिला जिसे फिर उपयोग के लिए टेनरियों को बेचा जाता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: UP PCB raids saccharin factory, collects groundwater samples
फैक्टरी में यूपी पीसीबी का छापा - फोटो : अमर उजाला
टीम ने इससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद परिसर से भूगर्भ जल के नमूने लिए गए। जांच के दौरान मौजूद यूपी पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन ने कार्रवाई की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed