फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   running big mess in all iti at up

UP की सभी आईटीआई में चल रहा है बड़ा गड़बड़झाला, PMO तक पहुंचा मामला

Wed, 05 Jul 2017 03:42 PM IST
राम जी द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
राम जी द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Jul 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
running big mess in all iti at up
डेमो
उत्तर प्रदेश की सभी आईटीआई के भीतर बड़ा गड़बड़झाला चल रहा था। जब इस पर से पर्दा उठा तो मामला सीधे पीएमओ तक जा पहुंचा...
विज्ञापन


 

running big mess in all iti at up
डेमो
दरअसल, यूपी के सभी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में हुई अनुदेशकों (इंस्ट्रक्टर) की भर्ती पर ग्रहण लग गया है।मामले का पता लगते ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने त्वरित जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से एक सप्ताह पहले आनन-फानन की गईं भर्तियों का जल्द भंडाफोड़ तय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार गड़बड़झाला स्थापित होने पर भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने की तैयारी है। व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2014 में प्रदेश की 230 आईटीआई में 2498 अनुदेशकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। भर्ती पर कोर्ट की रोक होने की वजह से दो साल तक मामला लटका रहा। विभाग ने कई बार कोर्ट में मामले का समाधान कराने और भर्ती का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

running big mess in all iti at up
डेमो
तत्कालीन मंत्री, सचिव और निदेशक ने विधानसभा चुनाव से पूर्व आचार संहिता लगने से एक सप्ताह पहले ही भर्तियां करा दीं। इस दौरान बड़े पैमाने पर चहेतों को भी भर्ती किया गया। विभाग के बाबू और अधिकारियों के परिवार के लोगों को अनुदेशक बनाया गया। कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद, बनारस, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ आदि में बड़े पैमाने पर भर्तियां की गई हैं। इस संबंध में विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने दो महीने पहले जांच के आदेश दिए थे लेकिन आज भी हालात जस के तस हैं। उस समय सचिव भुवनेश्वर कुमार और निदेशक राजेंद्र प्रसाद थे। इस बीच किसी ने पीएमओ शिकायत कर दी।

 
विज्ञापन

running big mess in all iti at up
डेमो
मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएमओ ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं। ज्वॉइनिंग लेटर के साथ ही दिया गया कोर्ट आदेश कोर्ट का हस्तक्षेप होने की वजह से वर्ष 2013 से भर्ती प्रक्रिया लटकी थी। वर्ष 2016 में आचार संहिता से एक सप्ताह पहले ही भर्ती करा दी गई। अभ्यर्थियों को ज्वॉइनिंग लेटर के साथ ही कोर्ट का भी आदेश दिया गया। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि कोर्ट का फैसला ही मान्य होगा।

 

running big mess in all iti at up
डेमो
तीन महीने पहले निकले थे दस फर्जी मामले इस भर्ती में तीन महीने पहले ही दस मामले फर्जी पाए गए थे। जिन लोगों को इलेक्ट्रिकल, मशीनिस्ट ट्रेड में भर्ती कराया गया उन्होंने उस कोर्स में एटीआई सर्टिफिकेट कोर्स (एडवांस ट्रेनिंग) नहीं किया था। शिकायत पर विभाग ने दस लोगों को निकालकर मामला दबा दिया।

जबकि इस तरह से लगभग एक हजार लोगों की भर्ती की गई है। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी अनुदेशकों की भर्ती में गड़बड़ी की सूचना मिली है। इसकी जांच चल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र की जानकारी करूंगा। अगर कोई पत्र आया है तो उस पर तत्काल अमल कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। चेतन चौहान, व्यवसायिक शिक्षा मंत्री


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed