फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Safety World Series: एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स नौ विकेट से जीता

Tue, 13 Sep 2022 12:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Sep 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series: South Africa Legends won by nine wickets
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : अमर उजाला

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स ने एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड 20 ओवरों में महज 99 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जोहान बोथा फिरकी में फंसे कीवी खिलाड़ी अंत तक नहीं उबर पाए।



बोथा ने शुरुआती चार विकेट झटककर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। टैंडी तशाबलाला ने भी तीन विकेट चटकाए। इसके बाद अफ्रीका के ओपनरों एंड्रूयू पुटिक और मोर्ने वान ने संभलकर खेलते हुए टीम का स्कोर छह ओवर में 34 रन पहुंचाया। सातवें ओवर की दूसरे गेंद पर मोर्ने वान मार्टिन का शिकार हो गए।

उन्होंने 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए। इसके बद एल्विरो पीटरसन और एंड्रूयू ने साझेदारी कर टीम को जिता दिया। एंड्रूयू ने 36 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाकर 51 रन बनाए। पीटरसन ने 23 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाए।

Road Safety World Series: South Africa Legends won by nine wickets
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : अमर उजाला

न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। हालांकि जोहान बोथा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही एंटोन डेवकिच को शून्य पर बोल्ड मार दिया। तब न्यूजीलैंड का स्कोर एक रन था। तीसरे ओवर में जोहान ने एरॉन रेडमॉड को तीन रन पर चलता कर दिया।

पांचवें ओवर में बोथा ने न्यूजीलैंड के कप्तान रॉस टेलर को चार रन के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। अपने सातवें ओवर में बोथा ने नील ब्रूम को चौथा शिकार बनाया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा डीन ब्राउनली ने 48 रन बनाए। उन्होंने एक छोर थामने का प्रयास किया लेकिन अन्य दूसरे बल्लेबाज नहीं चल सके। न्यूजीलैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। 

Road Safety World Series: South Africa Legends won by nine wickets
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : अमर उजाला

बोथा को मैन ऑफ दि मैच और गेम चेंजर अवॉर्ड
जोहान और टैंडी ने मिलकर न्यूजीलैंड के सात विकेट लिए। एक रन आउट हुआ। बोथा ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें गेम चेंजर का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा शानदार खेल के लिए मैन ऑफ दि मैच भी चुना गया। 

इंडिया लीजेंड्स के सामने उतरेंगे ब्रायन लारा
वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाड़ी ब्रायन लारा मंगलवार सुबह चकेरी एयरपोर्ट से होटल विजय विला पहुंचेंगे। टीम की कमान उन्हीं के हाथ में है। हालांकि पहले मैच में न आ पाने के कारण टीम की कप्तान क्रिक एडवर्ड्स थे। लारा के आने की घोषणा सोमवार को की गई। लारा पहली बार ग्रीनपार्क की पिच पर बल्लेबाजी करेंगे। लारा के नेतृत्व में कैरेबियाई टीम गुरुवार को इंडिया लीजेंड्स के खिलाफ मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Safety World Series: South Africa Legends won by nine wickets
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : अमर उजाला

सचिन ने कैंट में गोल्फ का भी लुत्फ उठाया
ग्रीनपार्क में सोमवार सुबह अभ्यास करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने गोल्फ खेलने की भी इच्छा जाहिर की। इसके बाद प्रशासन की तरफ से उन्हें कैंट स्थित गोल्फ मैदान ले जाया गया। उनके साथ आस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाड़ी भी पहुंचे। सचिन के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी गोल्फ में हाथ आजमाएं। सचिन को देख वहां भीड़ एकत्र हो गई।

सचिन ने वर्चुअल पिच पर किया अभ्यास
ग्रीनपार्क स्टेडियम में बरसात के कारण सचिन ने मैदान में कम अभ्यास किया। नवनिर्मित विजिटर गैलरी में पहुंचे। वहां उन्होंने वर्चुअल पिच पर अभ्यास किया। हालांकि कुछ देर बाद जब बरसात बंद हुई तो सचिन मुख्य मैदान में पहुंचे। सचिन ने वर्चुअल पिच को खिलाड़ियों के लिए बेहतर बताया।

विज्ञापन
Road Safety World Series: South Africa Legends won by nine wickets
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज - फोटो : अमर उजाला

सुहाने मौसम में ग्रीनपार्क पहुंचे 18 हजार से ज्यादा दर्शक
न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच सोमवार को हुए मुकाबले से पहले जैसे ही मौसम सुहाना हुआ तो दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम पहुंच गई। चौके-छक्के पड़ते ही दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया। पूरा स्टेडियम दर्शकों की आवाज से गूंज उठा। 18 हजार से ज्यादा दर्शक मैदान पहुंचे। मैच की शुरुआत में दर्शकों की संख्या पांच हजार के अंदर थी। इसके बाद एक घंटे में दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ गई।

फरहीन दे रहीं क्रिकेटरों को जिम में ट्रेनिंग
कानपुर आई इंडिया लीजेंड्स टीम को होटल लैंडमार्क में फरहीन अकरम जिम में ट्रेनिंग करा रही हैं। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, जोंटी रोड्स समेत कई खिलाड़ी फरहीन के साथ सुबह-शाम वर्कआउट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed