फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भीषण सड़क हादसा: मौत बनकर दौड़ी एंबुलेंस, तीन युवकों की गई जान, परिजनों का हाल देख नम हुई हर आंख

Sat, 06 Nov 2021 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Nov 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Hamirpur up, three died in collision with ambulance
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार रात कानपुर नगर के थाना सजेती के दुर्गा मोड़ पर बाइक सवार तीन युवकों की तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। तीनों युवक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। उधर, शनिवार शाम तहसील रोड मोड़ पर आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाकर एंबुलेंस चालक पर जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया।


करीब एक घंटे चले जाम के बाद थाना सजेती के एसआई ने आकर तहरीर ली। तब कहीं जाकर जाम खुला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हमीरपुर के यज्ञशाला मोहल्ला निवासी बाइक सवार ज्ञानेंद्र सिंह (28), अक्कू उर्फ आकाश निषाद (18) व दिनेश उर्फ छुन्ना गुप्ता (19) शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हाईवे पर आनूपुर में ढाबे से खाना खाकर एक ही बाइक से लौट रहे थे।

वहीं शहर से मरीज लेकर कानपुर जा रही प्राइवेट एंबुलेंस से यमुना पुल पार कर सजेती के दुर्गामोड़ के निकट पहुंची तो बाइक सवारों की एंबुलेंस से सीधी टक्कर हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई।
Road accident in Hamirpur up, three died in collision with ambulance
मोर्चरी हाउस में मृतकों का पंचनामा भरती पुलिस व लगी परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस एंबुलेंस लेकर पहुंची और तीनों के शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिए गए। पीड़ित जगरूप ने बताया कि उनका बेटा ज्ञानेंद्र कार चालक था।

बताया कि अक्कू उर्फ आकाश हलवाई व दिनेश उर्फ छुन्ना मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि तीनों युवक अविवाहित थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने तहसील मार्ग मोड़ पर तीनों शव रख जाम लगा दिया।
Road accident in Hamirpur up, three died in collision with ambulance
कलक्ट्रेट मुख्य गेट के पास सड़क में शव रखकर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित जगरूप का आरोप था कि प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर हत्या की है। कहा जिस एंबुलेंस से घटना हुई है उस गाड़ी का बीमा तक नहीं है। जाम की सूचना पर शहर पुलिस के साथ अन्य थानों का फोर्स बुला लिया गया।

इस बीच जाम स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और थाना सजेती के दरोगा को बुलाकर तहरीर दिलावई। करीब एक घंटे लगे जाम के बीच वाहन दूसरे रूटों से गुजरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Road accident in Hamirpur up, three died in collision with ambulance
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में सवार मरीज व तीमारदार नहीं मिले
सदर अस्पताल से महिला मरीज को लेकर कानपुर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सजेती पुलिस ने एंबुलेंस के साथ क्षतिग्रस्त बाइक थाने में खड़ी करा दी है। वहीं देर से घटना स्थल पहुंची सजेती पुलिस को एंबुलेंस में सवार मरीज व तीमारदार नहीं मिले। सजेती एसओ रविंद्र मिश्रा का कहना है कि दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है। एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौत होने की चर्चाएं शहर में तेज हैं पर एसओ ने इस बारे में किसी प्रकार की सूचना नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
Road accident in Hamirpur up, three died in collision with ambulance
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

प्राइवेट एंबुलेंस चलाता रहा था मृतक युवक
यज्ञशाला मोहल्ला निवासी कार चालक ज्ञानेंद्र सिंह करीब तीन माह पूर्व तक प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। मृतक के पिता जगरूप का आरोप है कि उनके बेटे से प्राइवेट एंबुलेंस चालक चिढ़ते थे। आए दिन झगड़े से आजिज आकर बेटे ने एंबुलेंस चलाना छोड़ दिया था। इधर प्राइवेट बोलेरो चलाने लगा था। आरोप लगाया कि इसी के चलते जानबूझकर एंबुलेंस से टक्कर मारी गई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed