फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस 2021: कानपुर में बाजारों पर 800 करोड़ की धनवर्षा, महंगाई का नहीं दिखा असर, लोगों ने दिल खोलकर किया खर्च

Wed, 03 Nov 2021 12:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
800 crores purchased in Kanpur markets on Dhanteras
धनतेरस पर कानपुर के बाजारों में हुई जमकर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव का श्रीगणेश पर्व धनतेरस दो साल से मंदी की मार झेल रहे बाजार के लिए संजीवनी बनकर आया। एक अनुमान के मुताबिक कानपुर में बाजारों पर करीब 800 करोड़ की धनवर्षा हुई। त्योहार के शानदार आगाज से व्यापारी और कारोबारी भी गदगद हैं। ज्वैलरी शोरूम हों या कार-बाइक के सभी ग्राहकों से गुलजार रहे। बर्तन की दुकानों में भी खड़े होने तक की जगह नहीं रही। दोपहर तक तो बाजारों में कम ग्राहक नजर आए लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया, ग्राहकों का हुजूम उमड़ता गया। इसके खरीदारी का यह सिलसिला देर रात तक भी नहीं थमा। कारों में लगने वाले सेमी कंडक्टरों की कमी की वजह से आटो-मोबाइल सेक्टर की रफ्तार कुछ कम रही। हालांकि पहले से बुक कराई गईं कारों की डिलीवरी दी गई। सज-धजकर शोरूम से निकली देसी और विदेशी कारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
800 crores purchased in Kanpur markets on Dhanteras
धनतेरस पर सजा कल्याणपुर बाजार - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा छोटी एसयूवी कारों की बिक्री हुई। 50 से ज्यादा लग्जरी कारें बिकीं। इसमें 25 लाख तक वाली कारें भी शामिल रहीं। आठ हजार से ज्यादा बाइक, स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी बिकीं। बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा बाजार, सीसामऊ, पीरोड, गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, स्वरूप नगर, आर्यनगर, लालबंगला, कल्याणपुर, किदवई नगर के अलावा सभी प्रमुख फुटकर बाजार ग्राहकों से पटे रहे।
800 crores purchased in Kanpur markets on Dhanteras
धनतेरस पर कानपुर के बाजारों में हुई जमकर खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
सोने के गहनों-सिक्कों की हुई बंपर बिक्री
पिछले साल की तुलना में सोने के भाव में 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी का बाजार में खासा असर दिखा। सोने की ज्वैलरी और सिक्कों की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। करीब दो सौ करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। इसमें 60-70 करोड़ के गहने, 25 करोड़ के सोने का बुलियन और सिक्के, 25 करोड़ के चांदी के सिक्के और 15-20 करोड़ के चांदी के गहने, नोट आदि बिक गए। चांदी का 10 ग्राम का सिक्का कंपनी वाला 650 से 700 रुपये का रहा। ब्रिटिश कालीन चिह्न वाले पुराने सिक्के एक हजार से 1100 रुपये में बिके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
800 crores purchased in Kanpur markets on Dhanteras
खरीदारों की भीड़ उमड़ी - फोटो : अमर उजाला
बर्तन बाजार भी खूब खनका
हूलागंज थोक बर्तन बाजार के अलावा सभी प्रमुख फुटकर बाजारों में स्थित बर्तन की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। शगुन के तौर पर लोगों ने थाली, कटोरी, गिलास के साथ ही शादी समारोह के लिए बर्तनों की खरीदी की। स्टील, पीतल के बर्तनों के अलावा कांच, प्लास्टिक के बर्तन लोगों ने खरीदे।
विज्ञापन
800 crores purchased in Kanpur markets on Dhanteras
ज्वेलरी शोरूम में खरीदारों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बाजार पर इस तरह बरसा धन 
सोना, चांदी और डायमंड: 205 करोड़
कार-बाइक-इलेक्ट्रिक बाइक: 200 करोड़
मोबाइल-लैपटॉप व गैजेट : 10 करोड़
मेवा-मिठाई, गिफ्ट आइटम: 125 करोड़
कपड़े, घर सजाने का सामान, बेड सीट : 25 करोड़
खील-खिलौना-लइया गट्टा: 110 करोड़
फर्नीचर व इससे जुड़े उत्पाद : 50 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स आइटम, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति व अन्य: 75 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed