यूपी में भीषण सड़क हादसा: मौत बनकर दौड़ी एंबुलेंस, तीन युवकों की गई जान, परिजनों का हाल देख नम हुई हर आंख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया कि अक्कू उर्फ आकाश हलवाई व दिनेश उर्फ छुन्ना मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बताया कि तीनों युवक अविवाहित थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने तहसील मार्ग मोड़ पर तीनों शव रख जाम लगा दिया।
इस बीच जाम स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और थाना सजेती के दरोगा को बुलाकर तहरीर दिलावई। करीब एक घंटे लगे जाम के बीच वाहन दूसरे रूटों से गुजरते रहे।
सदर अस्पताल से महिला मरीज को लेकर कानपुर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सजेती पुलिस ने एंबुलेंस के साथ क्षतिग्रस्त बाइक थाने में खड़ी करा दी है। वहीं देर से घटना स्थल पहुंची सजेती पुलिस को एंबुलेंस में सवार मरीज व तीमारदार नहीं मिले। सजेती एसओ रविंद्र मिश्रा का कहना है कि दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है। एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौत होने की चर्चाएं शहर में तेज हैं पर एसओ ने इस बारे में किसी प्रकार की सूचना नहीं होने की बात कही।
प्राइवेट एंबुलेंस चलाता रहा था मृतक युवक
यज्ञशाला मोहल्ला निवासी कार चालक ज्ञानेंद्र सिंह करीब तीन माह पूर्व तक प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। मृतक के पिता जगरूप का आरोप है कि उनके बेटे से प्राइवेट एंबुलेंस चालक चिढ़ते थे। आए दिन झगड़े से आजिज आकर बेटे ने एंबुलेंस चलाना छोड़ दिया था। इधर प्राइवेट बोलेरो चलाने लगा था। आरोप लगाया कि इसी के चलते जानबूझकर एंबुलेंस से टक्कर मारी गई।