{"_id":"5be13a27bdec2269ab3a116c","slug":"road-accident-in-fatehpur-two-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को लगी झपकी और पुलिया में जा घुसी इनोवा कार, 2 की मौत 4 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को लगी झपकी और पुलिया में जा घुसी इनोवा कार, 2 की मौत 4 गंभीर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ड्राइवर को झपकी आने से एक इनोवा गाड़ी पुलिया से टकरा गयी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
फतेहपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव की है। यहां मंगलवार सुबह 6 बजे ड्राइवर को झपकी आने के कारण एक इनोवा गाड़ी रोड के किनारे बनी पुलिया में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने घायल हुए चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गाड़ी में एयर बैग होने की वजह से ड्राइवर बच गया है, लेकिन उसकी कमर टूट गई है। गाड़ी में सवार लोग मध्यप्रदेश के शहडोल व सतना के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग बरेली से शहडोल जा रहे थे।
फतेहपुर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में सैय्यद अब्दुल राशिद (50) निवासी राज नगरी शहडोल मध्य प्रदेश व उनका बेटा मोहम्मद उमर (29) शामिल है। घायलों में मुस्तफा, हाफिज सैय्यद बिलाल, हाफिज सैय्यद शब्बर, सैय्यद इकरामुद्दीन शामिल हैं।
