फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्तार अंसारी की वापसी: 250 किमी का सफर, चप्पे चप्पे पर पुलिस, सुबह चार बजे तक पहुंचेगा बांदा

Wed, 07 Apr 2021 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 07 Apr 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Return of Mukhtar Ansari: 250 km journey, police stationed on the highway, will reach  Banda  by four o'clock in the morning
इटावा से गुजरता मुख्तार को लेकर जाती यूपी पुलिस का काफिला - फोटो : amar ujala
पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी के मॉफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। रात 12 बजे मुख्तार का काफिला इटावा होते हुए औरैया के लिए निकल गया। इटावा से बांदा की दूरी करीब 258 किमी है जिसे पूरा करने में चार से पांच घंटे का समय लग सकता है।

Trending Videos
Return of Mukhtar Ansari: 250 km journey, police stationed on the highway, will reach  Banda  by four o'clock in the morning
यूपी पुलिस का काफिला - फोटो : amar ujala
मुख्तार के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होते हुए औरैया पहुंचने से पहले इटावा, औरैया, कानपुर देहात की पुलिस फोर्स अलर्ट हो गई। सभी जिलों के तेज तर्रार पुलिस अफसरों की टीम हाईवे पर मुस्तैद है। औरैया की एसपी अपर्णा गौतम अनंतराम टोल से काफिले को एस्कॉर्ट करते हुए कानपुर देहात तक लाएंगी।

Return of Mukhtar Ansari: 250 km journey, police stationed on the highway, will reach  Banda  by four o'clock in the morning
यूपी पुलिस का काफिला - फोटो : amar ujala

इटावा की सीमा से मुख्तार का काफिला औरैया की सीमा में प्रवेश कर गया। यहां से होते हुए कानपुर देहात के सिंकदरा पहुंचेगा। वहां से बांदा जाने के दो रूट हैं। एक रूट भोगनीपुर के मूसानगर होते हुए घाटमपुर, हमीरपुर, महोबा से बांदा जाता है। दूसरा रूट कानपुर के बारा टोल प्लाजा से फतेहपुर से बिंदकी होते हुए बांदा जाता है। थोड़ी देर में तय हो जाएगा कि काफिला किस रूट से बांदा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Return of Mukhtar Ansari: 250 km journey, police stationed on the highway, will reach  Banda  by four o'clock in the morning
काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस - फोटो : amar ujala

कानपुर देहात के सिंकदरा से काफिले का रूट बदल सकता है। बांंदा जेल मेंं मुख्तार का इंतजार हो रहा है। वहां सुबह चार बजे तक मुख्तार के पहुंचने की सम्भावना है। बता दें कि लगातार छह घंटे चलने के बाद ये काफिला थोड़ी देर के लिए जेवर पेट्रोल पंप पर रुका था। यहां काफिले के रुकते ही पुलिसवाले बंदूकें तानकर मुख्तार की एंबुलेंस के चारों ओर खड़े हो गए थे।

विज्ञापन
Return of Mukhtar Ansari: 250 km journey, police stationed on the highway, will reach  Banda  by four o'clock in the morning
औरैया में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
जेवर पेट्रोल पंप पर सभी गाड़ियों में फ्यूल भरवाया गया। इसके पहले यूपी की सीमा में बागपत जिले से घुसते ही पुलिस का काफिला और बढ़ गया था। यूपी पुलिस की कई गाड़ियां काफिले में जुड़ गईं थी। जिस जिले से काफिला गुजर रहा था वहां के थानों की फोर्स उसे सुरक्षा प्रदान कर रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed