फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021: कानपुर के पुलिस लाइन में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन, सतीश महाना ने किया ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 11:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Jan 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021: Republic Day celebration in kanpur
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मौजूद रहे। 

 
Republic Day 2021: Republic Day celebration in kanpur
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
मंत्री महाना ने सुबह 9 बजे ध्वज फहराया। जय हिंद, भारत माता की जय के नारों से पूरा पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शौर्य वीरों की गाथा सुनाई।

 
Republic Day 2021: Republic Day celebration in kanpur
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड में पैदल यात्रा, घुड़ सवार यात्रा निकाली गई। साथ ही वीर सपूतों को सलामी दी गई। सेना ने भी वीर सपूतों को सलामी दी। कार्यक्रम में 10 टोलियां मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021: Republic Day celebration in kanpur
पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जय नारायण, इंस्पेक्टर रवि को गोल्ड मेडल
कानून व्यवस्था बनाए रखने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर इस बार एडीजी समेत 14 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। साल 2020 में कई बड़ी घटनाएं हुईं। सीएए हिंसा, बिकरू कांड, संजीत यादव अपहरण हत्याकांड, पिंटू सेंगर हत्याकांड जैसी घटनाएं पूरे देश में चर्चा का बिंदु रहीं।
 
विज्ञापन
Republic Day 2021: Republic Day celebration in kanpur
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी शहर की कानून व्यवस्था पटरी से नहीं उतरी। इसी के चलते एडीजी जय नारायण सिंह, इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को प्लेटिनम मेडल दिया जाएगा। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार, एसआई मोहित कुमार, राम मोहन, अरुण कुमार, सिपाही जितेंद्र, नवीन कुमार, पवन कुमार, दिग्विजय, गंगाधर और राहुल को सिल्वर मेडल मिला। कार्यक्रम में 18 अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed