फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खड़ग सिंह ने सुनाई 'डकैत' बनने की कहानी तो नम हो गई आंखें, एक आतंक ने हथियार उठाने के लिए किया मजबूर

Sun, 24 Feb 2019 02:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Feb 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
rebel of chambal kharak singh tell his story in amar ujala talk
डेमो

चित्रकूट में डाकू ददुआ के आतंक को खत्म करने के लिए सेहरीन बेलपुरवा के खड़ग सिंह ने बंदूक उठाई और डाकू बन गए। मौका था ‘अमर उजाला’ बागी बोलता है संवाद कार्यक्रम का जहां शनिवार को चंबल के बागियों संग फिल्म सोनचिड़िया के बागियों की दिलचस्प मुठभेड़ हुई।


 

 

 

rebel of chambal kharak singh tell his story in amar ujala talk
डेमो
चंबल के बागियों ने अपने दस्यु बनने की असली कहानी बयां की, वहीं फिल्म के मुख्य अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी और निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा कीं। खड़ग सिंह ने ‘अमर उजाला’ के बागी बोलता है... संवाद कार्यक्रम में बताया कि 2001 में वह खेती-किसानी किया करते थे।

 

 

rebel of chambal kharak singh tell his story in amar ujala talk
डेमो
ददुआ का पूरे जिले में आतंक था। मैं सामाजिक तौर पर काफी मजबूत था। जिले की हर गतिविधि की सूचना मेरे पास हुआ करती थी। ऐसे में पुलिस ने मुझे अपना मुखबिर बना लिया। इसका पता चलने पर ददुआ मुझे अपना दुश्मन मानने लगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rebel of chambal kharak singh tell his story in amar ujala talk
डेमो
मेरे आठ-दस साथियों को गोलियों से छलनी कर दिया। तब मैंने भी बंदूक उठाई और अपना गैंग बना लिया। मेरा मकसद था कि मैं ददुआ को खत्म करूं। नौ साल तक कई बार ददुआ और उसके गैंग से आमना-सामना हुआ।


 
विज्ञापन
rebel of chambal kharak singh tell his story in amar ujala talk
डेमो
मैंने संपर्क सूत्रों के जरिए ददुआ की पूरी जानकारी पुलिस और एसटीएफ को दी और फिर उसका एनकाउंटर हो गया। ददुआ के मरने के बाद मैं सामान्य जिंदगी जीने के लिए तैयार हो गया। महाराष्ट्र पहुंचकर मैंने आत्मसर्पण कर दिया। अब पत्नी ग्राम प्रधान है और दोनों मिलकर गांव की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed