{"_id":"5c717e61bdec2273a032671e","slug":"praveen-togadia-talk-about-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया ने उगला पीएम मोदी के खिलाफ जहर, बोले..हर वादे में फेल, इस्तीफा देकर बैठें गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया ने उगला पीएम मोदी के खिलाफ जहर, बोले..हर वादे में फेल, इस्तीफा देकर बैठें गुजरात
Sun, 24 Feb 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के बिंदगी में विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता रहे और अब हिंदुस्तान निर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने यहां कहा कि मोदी अपने हर वादे में फेल साबित हो रहे हैं। उन्हें अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर गुजरात में बैठ जाना चाहिए।
डेमो
डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार को क्षेत्र के खजुहा रोड स्थित बावनी इमली शहीद स्मारक में राष्ट्रीय किसान परिषद की ओर से आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण का वादा किया था, लेकिन वादा नहीं पूरा कर पाए। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का वादा किया।
डेमो
मुंहतोड़ जवाब देना तो दूर उल्टे पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, उसके बदले उन्हें लाठियां खानी पड़ रही हैं। किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों को पशुओं की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाए। स्वामीनाथन कमीशन सिफारिश तुरंत लागू की जाए। सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए और किसानों को बिजली, पानी अनवरत रूप से दी जाय।
विज्ञापन
डेमो
इतना ही नहीं फसल बीमा की रकम किसानों को हर हालत में समय पर और पूरा-पूरा मिले। इस मौके पर डॉ जगदीश्वर पटेल, विरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, जंग बहादुर सिंह, अशोक उत्तम, सत्येंद्र पटेल, मुकेश कुमार पटेल, रामानुज सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।