{"_id":"60fba892684b1e5e3d6bbba5","slug":"raj-kundra-s-kanpur-connection-money-used-to-come-in-two-bank-accounts-of-the-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन, शहर के दो बैंक खातों में आती थी काली कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन, शहर के दो बैंक खातों में आती थी काली कमाई
Sat, 24 Jul 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 24 Jul 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
पोर्न फिल्म बनाने के मामले में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन भी सामने आया है। राज कुंद्रा की कंपनी की कमाई का हिस्सा कानपुर में उनके दो क्लाइंट के खातों में आता था। बर्रा और कैंट स्थित बैंकों में खुले खातों में दर्जनों बार लेनदेन के सबूत मिले हैं। शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के निर्देश पर ये खाते सीज कर दिए गए। इनके खातों में 2.38 करोड़ रुपये जमा हैं। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के 11 सहयोगियों के 18 बैंक खाते सीज किए हैं। इनमें 7.31 करोड़ रुपये जमा हैं। इनमें दो नाम कानपुर के निकले। इनमें से एक हर्षिता श्रीवास्तव नाम की महिला है। दूसरा नाम नर्बदा श्रीवास्तव का है। हर्षिता का खाता बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
- फोटो : Instagram
नर्बदा श्रीवास्तव का खाता कैंट स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। इस खाते में पांच लाख 59 हजार 151 रुपये जमा हैं। बैंकों के सूत्र बताते हैं कि दोपहर करीब तीन बजे सादे कपड़ों में कुछ लोग शाखा आए थे। बेहद ही गोपनीय तरीके से करीब एक घंटे शाखा प्रबंधकों के साथ वार्ता हुई।
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा
- फोटो : instagram/theshilpashetty
इसके बाद इनके खाते सीज कर दिए गए। हालांकि, बैंकों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। सूत्र बताते हैं कि राज कुंद्रा की कंपनियों का पैसा इनके खातों में ट्रांसफर होता था। मुंबई पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मुंबई से दूर कानपुर के बर्रा और कैंट क्षेत्र के बैंकों में खाते खुलवाने का क्या मकसद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये राज कुंद्रा के पोर्न एप हॉटशॉट्स के सब्सक्राइबर बढ़वाते थे या फिर मॉडलिंग के नाम पर पोर्न फिल्मों में काम करवाने के लिए लड़कियों को फंसाने का काम करते थे।
विज्ञापन
राज कुंद्रा
- फोटो : instagram/rajkundra9
अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि एप मेंटीनेंस के नाम पर करोड़ों रुपयों का लेनदेन लंदन की कंपनी केनरिंग से राज के इन्हीं सहयोगियों के खाते में किया गया। सेल कंपनियों में भी पैसा घुमाया जाता था, जो कि बाद में राज कुंद्रा के खातों में ही पहुंचता था।