फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे मात्र 50 हजार में कराएगा विदेश यात्रा, 5 दिन और 4 रातों का सैर-सपाटा

Sat, 18 Nov 2017 01:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Railways to make 50000 foreign travel
थाईलैंड
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने क्रिसमस की छुट्टियों में लखनऊ से थाईलैंड का टूर पैकेज पेश किया है। इसके तहत पांच दिन और चार रातों के लिए प्रति व्यक्ति 50,800 रुपये में रहने, घूमने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। यह टूर पैकेज 22 दिसंबर से 26 दिसंबर के लिए है।
Railways to make 50000 foreign travel
थाईलैंड
इस टूर पैकेज में पटाया में अलकजार शो, कोरल थाईलैंड, जेम्स गैलरी का भ्रमण, बैंकॉक में सिटी टूर, स्थानीय मंदिरों के दर्शन, सफारी वर्ल्ड एवं मरीन पार्क की यात्रा शामिल है। यात्री सीधे लखनऊ से बैंकॉक (थाईलैंड) जा और आ सकेंगे।
Railways to make 50000 foreign travel
थाईलैंड
आने जाने की हवाई यात्रा, वीजा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, भोजन में भारतीय खाना (नाश्ता, लंच और डिनर) का इंतजाम आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा। होटल रूम में एक साथ दो-तीन व्यक्तियों के ठहरने का पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति 44,500 रुपये, रूम में अकेले ठहरने पर प्रति व्यक्ति 50,800 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Railways to make 50000 foreign travel
थाईलैंड
मां-बाप के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 43,500 रुपये (बेड सहित) और बिना बेड के लिए 42,000 रुपये देने होंगे। इसकी ऑनलाइन बुकिंग irctctourism.com पर कराई जा सकती है। इसके अलावा लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में बुकिंग शुरू हो गई है। कानपुर के लोग 9794844569 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed