फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पॉलिथीन बैन पर कुछ ऐसी है उद्योगनगरी के लोगों की प्रतिक्रियाएं

Thu, 12 Jul 2018 05:43 PM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
प्रतीक मिश्रा, कानपुर Updated Thu, 12 Jul 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Public Views On Plastic Ban
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है। 15 जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा, लेकिन यह जानना भी बहुत जरूरी है कि आम जनता की इस पर क्या राय है। कानपुर के लोगों ने योगी सरकार के इस फैसले पर अपनी राय दी।


आगे की स्लाइड में पढ़ें- हरीश नें बताया बैन से बढ़ेगी थर्माकोल डिस्पोजल की बिक्री...
 
Public Views On Plastic Ban
हरीश चन्द्र
पी.रोड स्थित गोपेश स्टोर के मालिक हरीश चंद्र पॉलिथीन और प्लास्टिक डिस्पोजल सामानों के विक्रेता हैं। उन्होंने ने अमर उजाला से हुई खास बात-चीत में इसे सरकार द्वारा लिया गया एक सकारात्मक फैसला बताया। हरीश नें कहा कि मैं एक व्यापारी हूं और मेरे यहां से दुकानदार काफी बड़ी मात्रा में पॉलिथीन बैग ले जाते है। पॉलिथीन पर लगे प्रतिबंध से मेरे व्यापार पर असर जरूर आएगा लेकिन भविष्य मे इसके काफी अच्छे परिणम देखने को मिलेंगे। जरूरी यह है कि जनता इसका ठीक तरह से पालन करे। हरीश नें यह भी कहा की पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने से थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटम्स की बिक्री में बढोतरी आएगी।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- ग्राहकों को देते हैं कपडे के झोले...
Public Views On Plastic Ban
पंकज कुमार
पी.रोड स्थित रामा नमकीन के मालिक पंकज ने इसे सरकार की अच्छी सोच बताया, साथ ही उन्होंने बताया की इस सोच को बढ़ावा देते हुए वह काफी समय से अपने ग्राहकों को कपड़े के बने झोले दे रहे हैं। ग्राहकों को वह पॉलिथीन से पर्यावरण से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें- व्यापार पर होगा इसका असर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Public Views On Plastic Ban
मनीष शर्मा
गांधी नगर के बाबा स्वीट हाउस के मालिक मनीष शर्मा ने कहा की उनकी दुकान से लोग दूध, दही आदि चीजें ले जाते है जो कि वह पॉलिथीन में पैक कर सभी को देते हैं। पॉलिथीन पर बैन लगने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पडेगा,थर्माकोल का विकल्प तो है लेकिन इस पर भी बैन लगाने की बात चल रही है। इसका विकल्प तलाशना बहुत ही कठिन कार्य है और इससे उनके व्यापार पर काफी हद तक बुरा प्रभाव पड़ेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- कड़े कानून बनाने की जरूरत ...
विज्ञापन
Public Views On Plastic Ban
अनिकेत सिंह
मॉलरोड़ निवासी अनिकेत सिंह का कहना है की इससे पहले भी कई सरकारों ने पॉलिथीन पर बैन लगाया है लेकिन कुछ ही समय बाद पूरी प्लानिंग धराशाही होते दिखी। दुकानदारों ने थोड़े ही समय में इसका प्रयोग करना फिर शुरू कर दिया। सरकार को बैन लगू करने के बाद यह भी देखना होगा की इसका पालन ठीक से हो रहा है या नहीं और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करनी होगी, ऐसा करके ही कुछ अच्छे परिणम मिल सकते हैं। 
                       
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed