मानसूनी बारिश ने गुरुवार को सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड को तरबतर कर दिया। कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, में दोपहर को बादलों की आवाजाही के साथ झमाझम बारिश हुई। जानें मौसम विभाग ने किन शहरों के लिए अलर्ट जारी किया...
रहें सावधान! मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी किया अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पूरब से आने वाली हवाओं की वजह से मध्य क्षेत्र में कम हवा का दबाव बनने से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के कुछेक इलाकों में गरज व चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनोर, बुंदेलखंड, कानपुर, उन्नाव आदि शहरों में भारी बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दक्षिणी दिशा से होते हुए मध्य तक आई हैं। इन्हीं हवाआें के माध्यम से अभी तक पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय मानसूनी बारिश अब मध्य क्षेत्र में भी आ गई है। अभी इसके कई दिनों तक यहां बने रही की संभावना है।
बढ़ेगी हवा में नमी, उमस कम होगी
लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना के चलते उमस में कमी आएगी साथ ही तापमान भी कम होगा। बुधवार को दोपहर से पहले तक तेज धूप होने की वजह से हवा की नमी में 10 प्रतिशत की कमी रही। जबकि रात के समय बादल होने की वजह से 44 प्रतिशत बढ़ गई थी।
एक जुलाई से लेकर अभी तक पारा 40 के करीब ही रहा था। बुधवार को बारिश से पहले तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस था, बारिश के बाद इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई। पारा 33 डिग्री पर आ गया। अगले दो दिनों में तापमान 32 से 36 के बीच रहने की संभावना है।