फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: उन्नाव में नमाज के बाद सड़क पर उतरी भीड़ हुई उग्र, पुलिस से झड़प के बाद पथराव

Fri, 20 Dec 2019 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Dec 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
protest against citizenship act in unnao
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amarujala
उन्नाव में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद शहर की जामा मस्जिद के बाहर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियोें को खदेड़ा तो उन्होंने घूम-घूमकर छिपियाना, कसाई चौराहा, तालिब सरांय समेत अन्य मोहल्लों में प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। जामा मस्जिद के पास कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव को किया तो पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। पुलिस को उग्र देख अराजकतत्व भाग निकले।


 
protest against citizenship act in unnao
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amarujala
एडीएम व एएसपी उत्तरी के साथ सदर कोतवाल ने माइक से एनाउंस कर भीड़ से अपने घर जाने की अपील की। लगभग दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस की सतर्कता से प्रदर्शनकारी लौट गए। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नमाज के बाद जामा मस्जिद से विरोध प्रदर्शन की तैयारी हुई, जिसकी पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने की रात में ही तैयार कर ली।

 
protest against citizenship act in unnao
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amarujala
शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही जामा मस्जिद के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर 12 बजते ही पुलिस ने जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र को छावनी में परिवर्तित कर दिया। जुमा की नमाज के बाद जैसे ही लोगों का मस्जिद के बाहर निकलना शुरू हुआ मुस्लिम अलर्ट हो गई और सभी को घर जाने की हिदायत देने लगी। इसी बीच मस्जिद के अंदर से 50-60 की संख्या में लोग बाहर निकले और सड़क पर आते ही हाथ में तख्ती और बैनर लेकर नागरिकता कानून के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
protest against citizenship act in unnao
प्रदर्शन को देखता युवक - फोटो : amarujala
सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने सभी को धारा 144 लागू होने और माहौल बिगाड़ने पर रासुका की धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी तो भीड़ प्रदर्शन करते हुए पहले छिपियाना चौराहा पहुंची फिर कसाई चौराहा की ओर चल पड़ी। प्रदर्शन की सूचना पर धवन रोड की सभी दुकानें सुबह से ही पूरी तरह बंद रहीं। इसी तरह छोटा चौराहा से जामा मस्जिद जाने वाले मार्ग और छिपियाना चौराहा तक सभी दुकानें बंद रहीं।


 
विज्ञापन
protest against citizenship act in unnao
मौजूद पुलिस - फोटो : amarujala
इधर एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय ने कसाई चौराहा पर लगे पुलिस बल को अलर्ट कर दिया। कसाई चौराहा पर प्रदर्शन करते हुई पहुंची भीड़ से पुलिस की तीखी झड़प हुई। जिस पर भीड़ नगरपालिका की ओर बढ़ गई। एएसपी और सदर कोतवाल ने माइक से अलाउंस कर प्रदर्शनकारियों को घर जाने की चेतावनी दी। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी पुलिस के गले की फांस बने रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed